भारी हंगामें और विवादों की भेंट चढ़ा शीतकालीन सत्र आज समाप्त
नई दिल्ली। एक तरफ जहां झारखंड और जम्मू-कश्मीर में आज विधानसभा चुनावों में जनता के फैसला गणना नतीजें आ रहे हैं वहीं दूसरी ओर लोकसभा और राज्यसभा में भारी हंगामें के बीच शीतकालीन सत्र आज खत्म हो गया।

लोकसभा और राज्यसभा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गयी है। वहीं इस शीतकालीन सत्र में धर्मांतरण सहित कई विवादित बयान चर्चा में रहे जिसके चलते सदन की कार्यवाही कई दिनों के लिए बाधित रही।
वहीं आखिरी दिन लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी पर विपक्ष ने पीएम से सदन में कुछ बोलने की मांग की जिसे लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने अस्वीकार कर दिया।
24 नवंबर से शुरू हुए इस तीसरे सत्र के कामकाज का ब्यौरा दोनों ही सदन में रखा रखा गया। लोकसभा में कुल 22 बैठकें हुई और लगभग 129 घंटे सदन ने कामकाज किया। दोनों सदनों की कार्यवाही राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम की धुन के बाद अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गयी।












Click it and Unblock the Notifications