"देश ने नकारात्मकता को नाकारा है", शीतकालीन सत्र से पहले पीएम की कांग्रेस को नसीहत
Parliament Winter Session: संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है। सत्र शुरू होने से ठीक एक दिन पहले 4 राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम आए हैं। जहां 4 में से 3 राज्यों में बीजेपी ने पूर्ण बहुमत हासिल की है। सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश ने नकारात्मकता को नकार दिया है।
प्रधानमंत्री मोदी संसद के शीतकालीन सत्र की बैठक में शामिल होने संसद भवन पहुंचे। संसद के बाहर प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा, "देश ने नकारात्मकता को नकारा है। सत्र के प्रारंभ में विपक्ष के साथियों के साथ विचार विमर्श किया जाता है। सभी से सहयोग का आग्रह किया जाता है। इस बार भी ऐसी साड़ी प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। मैं सभी सांसदों से आग्रह करता हूं कि लोकतंत्र का यह मंदिर जन आकांक्षाओं के लिए और विकसित भारत की नींव को मजबूत करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण मंच है।"

19 दिनों के शीतकालीन सत्र में 15 बैठकें होंगी
इस बार संसद का शीतकालीन सत्र 19 दिनों का होगा। इस बीच कुल 15 बैठकें होनी है। इस दौरान भारतीय दंड संहिता, दंड प्रक्रिया संहिता और साक्ष्य अधिनियम को बदलने के लिए लाए गए विधेयक सहित कुछ अन्य महत्वपूर्ण विधेयकों पर भी चर्चा होगी।
संसद में लंबित एक अन्य प्रमुख विधेयक मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से संबंधित है। यह एक महत्वपूर्ण बिल माना जा रहा है जो पिछले सत्र में तकनीकी पहलुओं के कारण अटक गया था। विधेयक सीईसी और ईसी की स्थिति को कैबिनेट सचिव के बराबर लाने के लिए है। वर्तमान में, उन्हें सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश की बराबरी का दर्जा प्राप्त है।
सत्र शुरू होने से दो दिन पहले हुए सर्वदलीय बैठक
इस बार संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने के 2 दिनों पहले सर्वदलीय बैठक बुलाई गयी थी। हर बार यह बैठक सत्र शुरू होने से एक दिन पहले होती थी। लेकिन रविवार, 3 दिसंबर को 4 राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आने थे। इस कारण इस बार यह बैठक सत्र शुरू होने के 2 दिन पहले बुलाई गई थी।












Click it and Unblock the Notifications