Parliament Winter Session: 18 विधेयक, महुआ मोइत्रा रिपोर्ट, संसद के शीतकालीन सत्र में क्या-क्या होने वाला है?
Parliament Winter Session 2023: संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत आज 04 दिसंबर से हो रही है। संसद का ये सत्र 22 दिसंबर तक चलेगा। शीतकालीन सत्र के एजेंडे की बात करें तो सरकार इस बार 18 विधेयक पेश कर सकती है। भारतीय न्याय संहिता विधेयक 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता विधेयक 2023 और भारतीय साक्ष्य विधेयक 2023 भी शीतकालीन सत्र के दौरान पेश किया जाएगा, जिसपर सबकी निगाहें हैं।
वहीं संसद सत्र के पहले दिन ही तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा से जुड़ी एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट लोकसभा में पेश की जाएगी। महुआ पर 'पैसे लेकर सवाल पूछने' के आरोप लगे हैं। जिससे वो इनकार करती आई हैं। इस संसद सत्र से पता चलेगा कि आखिर लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी का क्या प्लान है।

राज्यसभा और लोकसभा बुलेटिन के मुताबिक पेश करने के लिए सरकार ने कुल 18 विधेयक सूचीबद्ध किए हैं। बताया जा रहा है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार सात नए विधेयक ला सकती है। इसके अलावा 11 अन्य बिल पहले से पेंडिंग लिस्ट में हैं, जो पेश होने हैं।
जिन सात नए विधयकों की बात हो रही है, उसमें तेलंगाना में केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय की स्थापना, जम्मू-कश्मीर और पुडुचेरी की विधानसभाओं में महिलाओं को कोटा देने से जुड़ा है।
शीतकालीन सत्र में 22 दिसंबर तक 15 बैठकें होंगी, जिसके दौरान आपराधिक कानूनों को बदलने के लिए तीन विधेयकों सहित प्रमुख मसौदा कानूनों पर विचार करने की उम्मीद है।
यहां देखें, पेश होने वाले विधयकों की पूरी लिस्ट
- 1. निरसन और संशोधन विधेयक, 2023, (लोकसभा द्वारा पारित)
- 2. अधिवक्ता (संशोधन) विधेयक, 2023, (राज्यसभा द्वारा पारित)
- 3. प्रेस और आवधिक पंजीकरण विधेयक, 2023, (राज्यसभा द्वारा पारित)
- 4. संविधान (जम्मू और कश्मीर) अनुसूचित जाति आदेश (संशोधन) विधेयक, 2023
- 5. संविधान (जम्मू और कश्मीर) अनुसूचित जनजाति आदेश (संशोधन) विधेयक, 2023
- 6. जम्मू और कश्मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक, 2023
- 7. जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2023
- 8. भारतीय न्याय संहिता, 2023
- 9. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023
- 10. भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023
- 11. डाकघर विधेयक, 2023
- 12. मुख्य चुनाव आयुक्त एवं अन्य चुनाव आयुक्त (नियुक्ति, शर्तें) सेवा और कार्यकाल की अवधि) विधेयक, 2023
- 13. बॉयलर बिल, 2023
- 14. करों का अनंतिम संग्रहण विधेयक, 2023
- 15. केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (दूसरा संशोधन) विधेयक 2023
- 16. जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2023
- 17. केंद्र शासित प्रदेशों की सरकार (संशोधन विधेयक, 2023)
- 18. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली कानून (विशेष प्रावधान) दूसरा (संशोधन) विधेयक, 2023
- 19. केंद्रीय विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2023












Click it and Unblock the Notifications