Live:आखिरकार भारत आए विंग कमांडर अभिनंदन, खत्म हुआ इंंतजार

Recommended Video

    Abhinandan Varthaman के स्वागत के लिए Wagah Border पर मना जश्न | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। पाकिस्तान ने इंडियन एयरफोर्स के विंग कमांडर अभिनंदन को भारत को सौंपने का फैसला किया। वायुसेना का एक प्रतिनिधिमंडल आज कमांडर अभिनंदन को लेने वाघा बॉर्डर पहुंचा। भारत के सख्त कदम के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने विंग कमांडर अभिनंदन को वापस भेजने की बात कही थी। अभिनंदन के माता-पिता भी देर रात दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे जहां लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्री कुरैशी ने भारत के सामने अभिनंदन की रिहाई को लेकर शर्त रखी थी लेकिन भारत सरकार से दो टूक कह दिया था कि विंग कमांडर की आड़ में पाकिस्तान कोई समझौता करने की गलती ना करे।

    wing commander

    पढ़ें, पल-पल का अपडेट

    LIVE Feed
    Mar 02, 2019, 1:11 AM IST

    अभिनंदन वर्तमान दिल्ली पहुंच गए हैं। जहां सेना अस्पताल में उनका मेडिक चेकअप होगा।
    Mar 01, 2019, 9:43 PM IST

    राजनेता, सेलीब्रिटी और आम लोग सभी विंग कमांडर अभिनंदन को खुशामदीद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लगातार उनके लिए लिखा जा रहा है।
    Mar 01, 2019, 9:39 PM IST

    भारतीय वायुसेना ने विंग कमांडर अभिनंदन को रिसीव किया है। एयर वाइस मार्शल ने बताया कि क्योंकि वो प्लेन से कूदे थे इसलिए उनको मेडिकल चेकअप के लिए भेजा जाएगा।
    Mar 01, 2019, 9:37 PM IST

    एयर वाइस मार्शल आरजेके कपूर ने कहा कि अभिनंदन अब हमारे पास हैं। हम उनकी वापसी से बेहद खुश हैं।
    Mar 01, 2019, 9:35 PM IST

    विंग कमांडर अभिनंदन ने बॉर्डर पर किया. अब वो भारत आ चुके हैं।
    Mar 01, 2019, 8:51 PM IST

    पाकिस्तान ने एक बार फिर विंग कमांडर अभिनंदन को भारत को लौटाने के समय में बदलाव किया है। इस बार उसने नौ बजे अभिनंदन को भारत को सौंपने की बात कही है। रक्षामंत्री पूरे घटनाक्रम पर निगाह रख रही हैं।
    Mar 01, 2019, 7:58 PM IST

    अभिनंदन की वापसी में हो रही है देरी, चल रही है कागजी कार्रवाई
    Mar 01, 2019, 7:40 PM IST

    कुछ कागजी कार्रवाई अधूरी होने के कारण पाकिस्तान अधिकारियों के साथ वापस गए अभिनंदन
    Mar 01, 2019, 7:27 PM IST

    अटारी बॉर्डर पर हल्की बूदाबंदी हो रही है
    Mar 01, 2019, 7:10 PM IST

    पाकिस्तान के अधिकारियों ने अभिनंदन को भारत को सौंपा
    Mar 01, 2019, 7:10 PM IST

    जिनेवा कन्वेंशन के तहत तनाव के दौरान अगर किसी सैनिक को पकड़ा जाता है तो उसे वापस भी किया जाता है:वीके सिंह
    Mar 01, 2019, 6:44 PM IST

    अभिनंदन को लौटाकर पाकिस्तान ने एहसान नहीं किया: केंद्रीय मंत्री वीके सिंह
    Mar 01, 2019, 6:13 PM IST

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वीजा के जरिये भारतीय सीमा में प्रवेश करेंगे अभिनंदन
    Mar 01, 2019, 6:11 PM IST

    एयर वाइस मार्शल रवि कपूर विंग कमांडर अभिनंदन की वापसी के बाद मीडिया को संबोधित करेंगे
    Mar 01, 2019, 6:10 PM IST

    अटारी बॉर्डर पर लोग मिठाइयां बांट रहे हैं और अभिनंदन...अभिनंदन के नारे भी लगा रहे हैं
    Mar 01, 2019, 5:46 PM IST

    थोड़ी देर में अटारी बॉर्डर पर इंडियन एयरफोर्स करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस
    Mar 01, 2019, 5:11 PM IST

    अटारी बॉर्डर पहुंचने के बाद विंग कमांडर अभिनंदन को अमृतसर ले जाया जाएगा
    Mar 01, 2019, 5:06 PM IST

    पीकेस्तान के रेंजर्स अभिनंदन को बीएसएफ को सौंपेंगे, बीएसएफ उन्हें भारतीय वायुसेना को सौंपेगी
    Mar 01, 2019, 4:45 PM IST

    सूत्रों के मुताबिक, अभिनंदन के माता-पिता दिल्ली में ही मौजूद
    Mar 01, 2019, 4:40 PM IST

    कुछ देर में अभिनंदन की होगी वापसी, विंग कमांडर की एक झलक पाने को उमड़ा भारी जनसैलाब
    Mar 01, 2019, 4:36 PM IST

    बाघा-अटारी बॉर्डर पर बड़ी संख्या में भारतीय जमा, विंग कमांडर की एक झलक पाने को बेताब
    Mar 01, 2019, 4:35 PM IST

    भारतीय वायुसेना को सौंपे जाने के बाद अभिनंदन का मेडिकल टेस्ट होगा- सूत्र
    Mar 01, 2019, 4:34 PM IST

    अटारी बॉर्डर से वायुसेना के अधिकारी अभिनंदन को अमृतसर लेकर जाएंगे, अटारी बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ाई गई
    Mar 01, 2019, 4:26 PM IST

    पाकिस्तानी अफसर अभिनंदन को लेकर बाघा बॉर्डर पहुंचे, कुछ देर में भारत लौटेंगे अभिनंदन
    Mar 01, 2019, 4:24 PM IST

    बॉलीवुड भी अभिनंदन वर्तमान की वापसी का जश्न मना रहा है। कई दिग्गज फिल्म कलाकारों ने विंग कमांडर की वापसी पर खुशी जताई
    Mar 01, 2019, 4:19 PM IST

    सारी औपचारिकताएं हो चुकी हैं पूरी, कुछ ही देर में अभिनंदन की होगी वापसी
    Mar 01, 2019, 4:18 PM IST

    अभिनंंदन के स्वागत को वाघा बॉर्डर पर उमड़ा जनसैलाब, कुछ देर में भारत की जमीन पर कदम रखेंगे विंग कमांडर
    Mar 01, 2019, 4:17 PM IST

    बाघा पर बड़ी हलचल, सुरक्षाकर्मियों ने संभाला मोर्चा, भीड़ को दूर रखा जा रहा है
    Mar 01, 2019, 4:16 PM IST

    अभिनंदन की एक झलक पाने को उमड़ी भीड़, हर कोई उनकी एक झलक पाना चाहता है
    Mar 01, 2019, 4:15 PM IST

    वायुसेना के अफसर पहुंचे वाघा बॉर्डर, मेडिकल टीम को भी बुलाया गया
    READ MORE

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+