शर्टलेस होकर इंग्लैंड की सड़क पर दौड़ेंगे विराट कोहली: गांगुली
Recommended Video

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा है कि अगर भारत 2019 का वर्ल्ड कप जीतता है तो टीम के कप्तान विराट कोहली ऑक्सपोर्ट स्ट्रीट पर शर्ट उतारकर घूमेंगे। दरअसल गांगुली साल 2002 के लॉर्डस में खेले गए नेटवेस्ट सीरीज़ के फाइनल मुकाबले को भूल नहीं पाए हैं। इस मुकाबले में जीत से उत्साहित गांगुली ने अपनी शर्ट उतारकर लहराना शुरू कर दिया था। गांगुली ने कहा है कि एक बार फिर से वहीं नजारा देखने को मिल सकता है, अगर टीम इंडिया इंग्लैंड में होने वाले 2019 वर्ल्ड कप को जीतता है।

शर्टलेस होकर सड़कों पर दौड़ेंगे विराट
इंडिया टुडे के एक कार्यक्रम में बोलते हुए गांगुली ने कहा कि अगर साल 2019 में इंग्लैंड में होने वाले वर्ल्ड कप मुकाबले को जीतते हैं तो कप्तान विराट कोहली ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट पर बिना शर्ट के दौड़ेंगे। उनके साथ बाकी के खिलाड़ी भी साथ दौड़ेंगे। उन्होंने कहा कि इस पल को अपने कैमरे में कैद करने के लिए हम सबको अपने कैमरे तैयार रखने होंगे।

हार्दिक और बुमराह देंगे साथ
गांगुली ने ने कहा कि अगर कोहली अपनी शर्ट निकालते हैं तो इसमें कोई आश्चर्य नहीं होगा। इसपर कोहली ने हामी भरते हुए कहा कि मुझे नहीं लगता है कि सिर्फ मैं ऐसा करूंगी। उनका साथ हार्दिक पांड्या और जसप्रीय बुमराह भी देंगे। उन्होंने कहा कि मुझे 120 प्रतिशत यकीन है कि हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह भी इसमें शामिल होंगे क्योंकि उनके भी सिक्स पैक एब्स हैं।

गांगुली ने लहराई थी शर्ट
आपको बता दें कि साल 2002 में लॉर्डस के मैदान में खेले नेटवेस्ट सीरीज के फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को हराया था। टीम की जीत पर बालकनी में खड़े कप्तान सौरव गांगुली ने अपनी कमीज उतारकर उसे हवा में लहराया था। अब उनका दावा है कि एक बार फिर से टीम इंडिया के कप्तान का वहीं रूप देखने को मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications