क्या तेलंगाना चुनाव में त्रिशंकु विधानसभा बनेगी?

इस साल नवंबर में होने वाले तेलंगाना विधानसभा चुनावों से पहले कई चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों ने अपनी-अपनी भविष्यवाणियां बतानी शुरू कर दी हैं। कुछ का अनुमान है कि भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) सबसे अधिक सीट हासिल करेगी, जबकि अन्य कांग्रेस को सबसे आगे बता रहे हैं।

हालाँकि, कुछ सर्वे का दावा है कि, चुनाव के बाद तेलंगाना में त्रिशंकु विधानसभा हो सकती है। इंडिया टीवी सीएनएक्स सर्वे के मुताबिक, आगामी चुनावों में बीआरएस को 70 सीटें मिलने का अनुमान है।

telangana-elections

इसके विपरीत पोल ट्रैकर, तेलंगाना पल्स, लोक पोल, जनमत और एबीपी-सी वोटर्स द्वारा किए गए सर्वेक्षणों में कहा गया है कि चुनाव के बाद तेलंगाना में कांग्रेस बहुमत वाली पार्टी बनकर उभरेगी। यही नहीं राज्य में त्रिशंकु विधानसभा का खतरा भी मंडरा रहा है।

जनमत और एबीपी-सी वोटर आगामी चुनावों के बाद तेलंगाना में त्रिशंकु विधानसभा की संभावना का संकेत दे रहे हैं। इंडिया टुडे-सी वोटर के एक अन्य सर्वेक्षण में भविष्यवाणी की गई है कि तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 54 सीटें मिलेंगी, जबकि बीआरएस को 49 सीटें मिलने की उम्मीद है। जिसके चलते राज्य में त्रिशंकु विधानसभा की संभावना बन सकती है।

हालाँकि सर्वे इस बात पर बंटे हुए हैं कि क्या चुनावों के परिणामस्वरूप कांग्रेस या बीआरएस की सरकार बनेगी या तेलंगाना में त्रिशंकु विधानसभा बनेगी, लेकिन ये सारी सर्वे ये मान रहे है कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने की संभावना नहीं है। अधिकांश सर्वेक्षणों से संकेत रहे हैं कि भाजपा की सीट हिस्सेदारी एकल अंक में रहेगी।

2018 में पिछले तेलंगाना विधानसभा चुनावों में टीआरएस, जिसे अब बीआरएस के नाम से जाना जाता है, ने 119 सीटों में से 88 सीटें जीतकर सरकार बनाई। उसकी सीटों में 25 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली थी।

इसके विपरीत, कांग्रेस की सीट 21 से घटकर 19 हो गई थीं। जबकि एआईएमआईएम सात सीटें हासिल करने में सफल रही। वहीं केवल एक सीट ही जीत पाई थी। जिसमें राजा सिंह ने गोशामहल विधानसभा क्षेत्र सीट जीती। भगवा पार्टी की सीट हिस्सेदारी पांच से घटकर एक हो गई थी।

अब यह देखना बाकी है कि क्या केसीआर दक्षिण भारत में लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने वाले पहले नेता बन पाएंगे, या क्या कांग्रेस सरकार बनाएगी? या फिर तेलंगाना चुनाव में त्रिशंकु विधानसभा होगी?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+