रीमिक्स बनाने वालों को विशाल ददलानी ने दी धमकी, कहा- गिद्दों, खुद के गाने बनाओ

मुंबई। बॉलीवुड में इस समय पुराने गानों की रीमिक्स का दौर चल रहा है। आए दिन फिल्मों में पुराने गानों का रीमिक्स सुनाई दे जाता है। ऐसे में म्यूजिक कंपोजर और गायक विशाल ददलानी ने ये साफ कर दिया है कि उन्हें ये सब बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर कहा है कि जो भी विशाल-शेखर के गानों का रीमिक्स बनाएगा उसके खिलाफ केस कर दिया जाएगा।

vishal shekhar

उन्होंने पुराने गाने चुराकर उन्‍हें रीमिक्‍स बनाने वाले संगीत निर्देशक को 'वल्‍चर' यानी गिद्द तक कह दिया है। विशाल ने कहा कि कोई भी उनके और शेखर के गानों का उनकी इजाजत के बिना रीमिक्स ना बनाए। उन्होंने ट्विटर पर साझा की पोस्ट में लिखा है, 'चेतावनी: जो भी विशाल और शेखर के गानों का रीमिक्स बनाएगा, मैं उसपर केस कर दूंगा। यहां तक कि उस फिल्म और उसके संगीतकारों को कोर्ट में ले जाऊंगा। साकी-साकी के बाद मैंने सुना है कि दस बहाने, दीदार दे, सजनाजी वारी वारी, देसी गर्ल और कई अन्य गानों के भी रीमिक्स बनाने की तैयारी है। अपने खुद के गाने बनाओ, गिद्दों।'

इसके बाद विशाल ने लिखा है, 'हमारी इजाजत, पूरे क्रेडीट और भुगतान के बिना विशाल-शेखर के गानों को रीमिक्स मत करना। मैं उनपर कार्रवाई करूंगा।' विशाल की इस चेतावनी का काफी असर भी हो रहा है। उनकी इस पोस्ट का बादशाह, अरमान मलिक और अमाल मलिक ने भी समर्थन किया है। इनके अलावा इंडस्ट्री के बाकी लोगों ने भी उनका समर्थन किया है।

बॉलीवुड में बीते कुछ समय से पुराने गानों को रीमिक्स बनाकर रिलीज करने का चलन काफी बढ़ गया है। कई संगीतकार इसपर विरोध भी जता चुके हैं लेकिन बावजूद इसके इसमें कोई कमी नहीं आ रही है। बता दें आयुष्मान खुराना की हाल ही में रिलीज होने वाली फिल्म बाला के एक गाने पर भी उसके असली गायक ने नाराजगी जताई है। जिसपर बादशाह ने रीमिक्स किया है। संगीतकार डॉ. ज्‍यूस का कहना है कि फिल्‍म बाला में उनके प्रसिद्ध गाने 'डोन्ट बी शाय' और 'कंगना तेरा नी' को बिना उनकी इजाजत के इस्‍तेमाल किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+