इस्तीफा ना देने पर अड़े महाराष्ट्र के LG, कहा राष्ट्रपति कहें तो दूंगा इस्तीफा

महाराष्ट्र के राज्यपाल के शंकरनारायणन केंद्रीय गृह सचिव द्वारा संदेश दिए जाने से संभवत: प्रसन्न नहीं हैं, लेकिन 'उपयुक्त प्राधिकार' द्वारा कहे जाने की स्थिति में वह पद छोड़ने पर विचार कर सकते हैं। राजभवन सूत्रों के मुताबिक 82 साल के शंकरनारायणन का कहना है कि अगर कोई उपयुक्त प्राधिकार वाला व्यक्ति मुझे पद छोड़ने के लिए कहता है, तो मैं निश्चित रूप से इस पर विचार करूंगा। उन्होंने कहा कि राज्यपालों की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है। राज्यपाल का पद कोई लोकतांत्रिक पद नहीं होता।
सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय गृह सचिव ने 'पद छोड़ने के' संदेश के साथ दो दिन पहले राज्यपाल से बातचीत की। शंकरनारायणन 22 जनवरी 2010 से महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं। राष्ट्रपति द्वारा पांच साल का नया कार्यकाल प्रदान किए जाने के बाद उन्होंने दूसरी बार सात मई 2012 को महाराष्ट्र के राज्यपाल पद की शपथ ली थी। नरेंद्र मोदी सरकार ने पूर्ववर्ती यूपीए सरकार के कार्यकाल में नियुक्त कुछ राज्यपालों को हटाने की प्रक्रिया शुरू की है।












Click it and Unblock the Notifications