क्या प्रियंका गांधी लड़ेंगी 2024 का लोकसभा चुनाव? या बनी रहेंगी केवल कांग्रेस स्टार प्रचारक
लागातार दो राज्यों में जीत हासिल करने वाली कांग्रेस पार्टी इस साल होने वाले चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के अलावा लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुट चुकी है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या प्रियंका चुनाव लड़ेगी?

हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक दो राज्यों में लगातार जीत हासिल कर चुकी कांग्रेस पार्टी इस साल के अंत में होने वाले चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए चुनाव अभियान में जुट चुकी है। इसके साथ ही कांग्रेस ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है।
क्या प्रियंका गांधी लड़ेगी 2024 का लोकसभा चुनाव?
वहीं हिमाचल और कर्नाटक में कांग्रेस की जीत में अहम भूमिका निभाने वाली कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने तेलंगाना और मध्य प्रदेश के चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली है जल्द ही रैलियां करने वाली हैं। वहीं अब सवाल उठ रहा है कि प्रियंका गांधी क्या लोकसभा चुनाव 2024 लड़ेगी या सिर्फ स्टार प्रचारक ही बनी रहेंगी?
कांग्रेस सूत्रों ने किया ये खुलासा
कांग्रेस सूत्रों के अनुसार कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगी। बताया जा रहा कि वो देश भर में यूपीए गठबंधन के लिए प्रचार करेंगी क्योंकि कांग्रेस नेताओं की सलाह है कि प्रियंका गांधी को लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य प्रदेशों में भी चुनाव प्रचार के लिए जाना चाहिए।
प्रियंका गांधी के लिए कांग्रेस के नेताओं ने दी है ये सलाह
कांग्रेस के एक राज्यसभा सांसद ने नाम छिपाए जाने की शर्त पर बताया है कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की सलाह के बाद प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की बड़ी स्टार प्रचार की भूमिका में नजर आ सकती हैं। वरिष्ठ नेताओं ने ये भी सलाह दी कि ऐसे में प्रियंका गांधी को केवल प्रचार पर ही फोकस करना चाहिए चुनाव नहीं लड़ना चाहिए।
कांग्रेस का बड़ा चेहरा बनकर उभरेगी
हालांकि कांग्रेस के एक खेमे की राय इससे अलग है वो चाहते हैं कि प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का बड़ा चेहरा बनकर उभरेगी, इसलिए प्रियंक गांधी क लोकसभा चुनाव अवश्य लड़ना चाहिए।
चुनाव ना लड़कर भी जल्द शुरू होगी प्रियंका की सियासी पारी, जानें कैसे?
अगर प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ती हैं तो क्या वो बस एक कांग्रेस के नेता की भूमिका में ही नजर आएंगी?
इसका जवाब है, नहीं ऐसा बिलकुल नहीं होगा क्योंकि प्रियंका गांधी की जल्द सियासी पारी शुरू हो सकती है। सूत्रों के अनुसार प्रियंका गांधी को जल्द हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा भेजा जाएगा। कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी की मौजूदगी में ये फैसला लिया जा चुका है। इसके बाद प्रियंका गांधी को राज्यसभा भेजने की तैयारी पूरी हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications