बेंगलुरु से निकल कर दूधसागर पार करेगा एयरो इंडिया

बेंगलुरु। हर साल फरवरी के महीने में कर्नाटक की राजधानी के आसमान में विमानों की चहलकदमी को देखने दुनिया भर से लोग आते हैं। पर यहां ऊंची इमारतों की बढ़ती संख्या के चलते अब यह चहलकदमी शायद नहीं दिखेगी। ऐसा इसलिये क्योंकि रक्षामंत्रालय एयरो इंडिया शो को बेंगलुरु से गोवा स्थानांतरित करने की योजना बना रही है। यादि उस दिशा में जिधर दूधसागर फॉल्स हैं। अब देखना यह है कि मनोहर पर्रिकर इसपर क्या फैसला लेते हैं।

Aero ndia

ताज़ा रिपोर्ट यही मिल रही है कि गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर ने बयान दिया है कि एयरो इंडिया बेंगलुरु से श‍िफ्ट होकर गोवा आयेगा। 11वां आयोजन वहीं पर होगा। वनइंडिया ने जब रक्षा उत्पादन के सचिव जी मोहन कुमार से इस संबंध में पूछा तो वे बोले उन्हें इस संबंध में काई आईडिया नहीं है।

वहीं सूत्र कह रहे हैं कि बेंगलुरु तेजी से येलाहंका की ओर बढ़ रहा है। आसमान छूती इमारतों के बीच इस शो का आयोजन समस्याओं से भरा रहता है। एयर फोर्स स्टेशन का विस्तार करना भी अब संभव नहीं रह गया है।

वहीं रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर तेजी से इस दिशा में काम कर रहे हैं। बेंगलुरु में ही एयरो इंडिया का आयोजन बनाये रखने के लिये सिर्फ एक ही बिंदु समर्थन में है, वो है सबसे ज्यादा एविएशन कंपनियों का यहां पर होना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+