गोडसे को देशभक्त बताने पर भड़के मोदी, कहा-प्रज्ञा-हेगड़े को मैं कभी माफ नहीं कर पाऊंगा

Recommended Video

    PM Modi का Sadhvi Pragya के Nathuram Godse बयान पर बड़ा ऐलान, नहीं करूंगा कभी माफ | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के अंतिम चरण के मतदान से पहले भोपाल से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया था, जिसपर बवाल मच गया था, विरोधी दलों के उग्र होने और भाजपा की काफी किरकिरी होने के बाद प्रज्ञा ठाकुर ने कल देर रात अपने बयान पर माफी भी मांग ली थी लेकिन बवाल है कि थमने का नाम नहीं ले रहा है, इस मुद्दे पर अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए साध्वी प्रज्ञा को लताड़ लगाई है।

    'प्रज्ञा-हेगड़े को मैं कभी माफ नहीं कर पाऊंगा'

    'प्रज्ञा-हेगड़े को मैं कभी माफ नहीं कर पाऊंगा'

    मोदी ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा कि भले ही उन्होंने इस मुद्दे पर माफी मांग ली हो, लेकिन वह उन्हें अपने मन से कभी माफ नहीं कर पाएंगे, उन्होंने एक शर्मनाक बात कही है, जिसकी जितनी आलोचना की जाए वो कम है।

    पूरी तरह से घृणा के लायक हैं प्रज्ञा ठाकुर की बातें

    इंटरव्यू में प्रधानमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी और नाथूराम गोडसे को लेकर जो भी बातें की गईं हैं, वो पूरी तरह से घृणा के लायक हैं, सभ्य समाज के अंदर इस प्रकार की बातें नहीं चलती हैं, भले ही इस मामले में उन्होंने (साध्वी प्रज्ञा, अनंत हेगड़े) माफी मांग ली हो, लेकिन मैं अपने मन से उन्हें कभी भी माफ नहीं कर पाऊंगा।

    प्रज्ञा ठाकुर ने मांगी थी माफी

    प्रज्ञा ठाकुर ने मांगी थी माफी

    गौरतलब है कि कल भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहा था उसपर काफी विवाद खड़ा हो गया था, हालांकि प्रज्ञा ठाकुर ने अपने बयान पर माफी मांग ली थी, प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि मेरा मकसद कतई किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था, लेकिन बावजूद इसके अगर किसी की भावना मेरे बयान से आहत हुई है तो मैं अपने बयान पर माफी मांगती हूं।

    बीजेपी ने किया था साध्वी के बयान से किनारा

    बीजेपी ने किया था साध्वी के बयान से किनारा

    प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर भाजपा ने सफाई देते हुए कहा था कि, वह उनके इस बयान की निंदा करते हैं। बीजेपी कभी भी गोडसे को देशभक्त नहीं मानती है। उनको अपने इस बयान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए, पार्टी उनसे इस मामले में सफाई भी मांगेगी।

    कांग्रेस ने साधा निशाना

    कांग्रेस ने साधा निशाना

    कांग्रेस ने इस बयान की निंदा करते हुए कहा कि गोडसे के उत्तराधिकारियों द्वारा भारत की आत्मा पर हमला किया है। BJP नेता राष्ट्रपिता के हत्यारे को एक सच्चे राष्ट्रवादी के रूप में वर्णित कर रहे हैं। वहीं देश के लिए जान देने वाले हमेंत करकरे जैसे लोगों को देशद्रोही बता रहे हैं, अब साफ है, भाजपाई हैं गोडसे के वंशज हैं।

    अनंत हेगड़े की सफाई

    अनंत हेगड़े की सफाई

    भारतीय जनता पार्टी की नेत्री प्रज्ञा ठाकुर द्वारा राष्ट्रीय पिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे के बयान पर प्रज्ञा का समर्थन करने के बाद अनंत कुमार हेगड़े ने सफाई देते हुए कहा है कि उनका ट्विटर अकाउंट हैक हो गया था, आपको बता दें कि हेगड़े ने ट्वीट कर प्रज्ञा के उस बयान का समर्थन किया था, जिसमे उन्होंने गोडसे को देश भक्त बताया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+