karnataka में क्‍या कांग्रेस और जेडीएस मिलकर सरकार बनाएंगे? जानें कुमारस्‍वामी और शिवकुमार ने क्‍या दिया जवाब

कर्नाटक चुनाव के बाद क्‍या कांग्रेस और जेडीएस मिलकर सरकार बनाएंगी, जानिए जेडीएस प्रमुख कुमारस्‍वामी और कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष और सिद्धारमैया ने जानें क्‍या कहा?

jdscongress

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा होते ही राज्य की प्रमुख राजनीतिक पार्टियां कांग्रेस और भाजपा बहुमत की सरकार बनाने का दावा कर रही है। 2023 के इस चुनाव में प्रमुख रूप से भजापा और कांग्रेस के बीच मुकाबला होने की संभावना जताई जा रही है।

हालांकि कर्नाटक की सबसे पुरानी क्षेत्रीय पार्टी जेडीएस को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। वो पिछली सरकारों में किंग मेकर की भूमिका में नजर रही है और इस बार भी माना जा रहा है कि किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिलने की स्थिति में एक राज्य में त्रिशंकु सरकार सत्‍ता में आएगी। ऐसे में अगर जेडीएस किंगमेकर बनती है तो क्‍या पिछली बार की तरह जेडीएस और कांग्रेस मिलकर सरकार बनाएंगी ? इस पर जानिए दोनों पार्टियों के प्रमुख ने क्‍या जवाब दिया?

जेडीएस के मुखिया और कर्नाटक के पूर्व मंत्री कुमारस्‍वामी ने कहा प्रमुख विपक्षी दल के रूप में कांग्रेस ने क्या जिम्मेदारी दिखाई है? कांग्रेस को जेडीएस में आने के लिए किसने कहा? हम भी कांग्रेस के साथ जाने को तैयार नहीं है।

वहीं कांग्रेस कर्नाटक अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने जेडी (एस) नेता एचडी कुमारस्वामी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा हमने न तो उन्हें फोन किया और न ही साथ चलने को कहा। कर्नाटक के लोगों ने कांग्रेस को वोट देने का फैसला किया है और हमारी सरकार यहां बनेगी।

वहीं कुमारस्‍वामी के इस बयान कर्नाटक के पूर्व सीएम ने कहा हमें किसी भी राजनीतिक दल से कोई खतरा नहीं है, हम अपने दम पर सत्ता में वापस आएंगे।

गौरतलब है कि 2018 में हुए कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बाद जेडी-एस और कांग्रेस ने मिलकर सरकार बनाई थी लेकिन कांग्रेस के विधायकों में फूंट की वजह से कुमारस्‍वामी की सरकार गिर गई थी और फिर भाजपा ने राज्‍य में सरकार बनाई। कांग्रेस के विधायकों में फूंट के चलते जुलाई 2019 में कर्नाटक में भाजपा सत्ता में आई थी।

वहीं कांग्रेस कर्नाटक में फिर से सत्ता हासिल करने की उम्मीद कर रही है, जो कभी उसका गढ़ था। वहीं जेडी (एस) के सामने कड़ी चुनौती है क्योंकि कांग्रेस और भाजपा पुराने मैसूरु क्षेत्र में वोक्कालिगा वोट बैंक में भारी सेंध लगाने की लगातार कोशिश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+