फिर तो भारत को जापान का कर्जदार बना देगी बुलेट ट्रेन!

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। भारत भी अब 'रफ्तार' की श्रेणी शामिल हो गया। जी हां भारत और जापान के बीच शनिवार को बुलेट ट्रेन एग्रीमेंट हो गया। हैदराबाद हाउस में आयोजित संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में पीएम नरेंद्र मोदी ने बताया कि जापान अगले पांच साल में भारत में करीब 35 अरब डॉलर का निवेश करेगा। बुलेट ट्रेन को लेकर दोनों देशों में 980 अरब रुपए लागत (भारत को जापान देगा 980 रुपये का कर्ज) की रेल परियोजना पर सहमति हुई है। पहली बुलेट ट्रेन मुंबई और अहमदाबाद के बीच दौड़ेगी।

आपको बता दें कि दोनों शहरों के बीच की दूरी 505 किलोमीटर है और तय करने के लिए 7 घंटे का वक्‍त लगता है। लेकिन बुलेट ट्रेन से यह दूरी तीन घंटे में पूरी की जा सकेगी। जापान इंटरनेशनल कॉर्पोरेशन एजेंसी (जेआईसीए) और भारत के रेल मंत्रालय ने कुछ साल पहले ही हाईस्पीड रेल बनाने और चलाने संबंधी पहलुओं का अध्ययन शुरू किया था। जुलाई 2015 में भारत को सौंपी गई इसकी अंतिम रिपोर्ट में जापान की बुलेट ट्रेनों, शिंकान्सेन, की तर्ज पर ट्रेन चलाने की सिफ़ारिश की गई थी।

दरअसल जापान पहला देश था, जिसने हाईस्पीड ट्रेनों के लिए विशेष रेलवे लाइन (शिन्कान्सेन, जिसका शाब्दिक अर्थ नई ट्रंक लाइनें हैं) बनाई थीं। अब जापान अपनी इस तकनीक को बेचने की कोशिश कर रहा है। आपको बता दें कि जापान ने अपनी यह तकनीक चीन को बेचने की कोशिश की थी मगर मात खानी पड़ी थी। जापान अबतक यह तकनीक सफलतापूर्वक ताईवान को बेच चुका है और अब भारत दूसरा देश बन गया है। इन सबके अलावा जो सबसे जरुरी और बड़ी बात है वो ये है कि इतनी बड़ी लागत से शुरु की जा रही बुलेट ट्रेन कहीं भारत को जापान का कर्जदार ना बना दे। तो आईए इसी मुद्दे पर विस्‍तार से चर्चा करते हैं:

980 अरब रुपये का कर्ज

980 अरब रुपये का कर्ज

साफ शब्‍दों में कहें तो बुलेट ट्रेन निर्माण को लेकर जापान भारत को 980 अरब रुपये का कर्ज देगा। मूल्‍य और ब्‍याज दर के हिसाब से यह कर्ज कुल मिलाकर 4.45 ट्रिलियन येन (येन जापान की मुद्रा है) का होगा। जानकारों की मानें तो यह रेलवे कर्ज समझौता भारत को इंडोनेशिया से भी बड़ा कर्जदार बना सकता है।

क्‍या भारत चुका पाएगा ये कर्ज

क्‍या भारत चुका पाएगा ये कर्ज

कर्ज लेकर बुलेट ट्रेन बनाने की बात के अलावा जो सवाल है वो ये है कि क्‍या भारत जापान के इस कर्ज को चुका पाएगा। बुलेट ट्रेन को क्‍या रोजाना चलने वाले ग्राहक मिल पाएंगे जो महंगा किराया देकर सफर करें।

अहमदाबाद से मुंबई तक संभावित किराया 2800 रुपये

अहमदाबाद से मुंबई तक संभावित किराया 2800 रुपये

बुलेट ट्रेन में अहमदबाद से मुंबई तक एक तरफ का किराया 2800 रुपये होगा। इन दो शहरों के बीच फिलहाल मुंबई शताब्‍दी के प्रथम श्रेणी का किराया सबसे अधिक 1920 रुपये है। सोचने वाली बात ये है कि मुंबई और अ‍हमदाबाद के बीच फ्लाइट का किराया 1720 रुपये से लेकर 2500 रुपये तक है।

फ्लाइट से लगता है 70 मिनट

फ्लाइट से लगता है 70 मिनट

मुंबई और अहमदाबाद के बीप की दूरी हवाईजहाज से 70 मिनट में पूरी की जा सकती है। सवाल ये है कि जब किराया भी कम होगा और समय भी कम लगेगा तो कोई बुलेट ट्रेन से सफर क्‍यों करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+