क्या 'भाजपा रत्न' अटल बिहारी वाजपेयी जल्द बन जाएंगे भारत रत्न?
नई दिल्ली। नई सरकार के नए फैसले में महान राजनेता-वक्ता अटल बिहारी वाजपेयी को सम्मानित करने की सुपर योजना लगभग बन चुकी है। नभाटा के अमन शर्मा की मानें तो नरेंद्र मोदी सरकार भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनके 90वें जन्मदिवस के मौके पर 25 दिसंबर को भारत रत्न देने का एेलान कर सकती है।

यह चल रही है योजना-
एक वरिष्ठ मंत्री और वरिष्ठ नौकरशाह के हवाले से नाम ना छापने की शर्त पर जानकारी मिली है कि पीएम मोदी सरकार की तरफ से पहला भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को दिया जाएगा।
गौरतलब है कि इस पर अंतिम फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही लेंगे। दबी जुबान में कहा जा रहा है कि मोदी सरकार के पहले भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी होंगे। बाकी नामों के बारे में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी।'
क्या है 'सुपर प्लान'-
इससे पहले जब यूपीए सरकार ने क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर और वैज्ञानिक सी एन आर राव को भारत रत्न से नवाजा था तो बीजेपी ने यह कहकर आलोचना की थी कि वह वाजपेयी को नजरअंदाज कर रही है।
पढ़ें- बिहाल के हालात
केंद्र की पिछली एनडीए सरकार ने लता मंगेशकर और उस्ताद बिस्मिल्लाह खान को 25 जनवरी 2001 को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा की थी। अमर्त्य सेन को 18 जनवरी 1999, पंडित रविशंकर और गोपीनाथ बारदोली को 30 जनवरी 1999 को जबकि जयप्रकाश नारायण को दिसंबर 1998 में भारत रत्न दिए जाने की घोषणा की गई थी। आगामी दिनों में अटल बिहारी वाजपेयी 'राजनीति रत्न', 'भाजपा रत्न' से भारत रत्न हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications