केजरीवाल की कुर्सी बचाने के लिए पार्टी संविधान में संशोधन करेगी AAP!

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कुर्सी बचाने के लिए आम आदमी पार्टी संविधान बदलने की तैयारी में है। इसके लिए शनिवार को राष्ट्रीय परिषद की बैठक आयोजित की जाएगी। पार्टी के संविधान में यह संशोधन इसलिए किया जाएगा ताकि केजरीवाल के कार्यकाल को आगे बढ़ाया जा सके। दरअसल आम आदमी पार्टी के संस्थापक अरविंद केजरीवाल पार्टी प्रमुख के रूप में अपना दूसरा कार्यकाल पूरा करने वाले हैं।

will Aam Aadmi Party amend the Constitution to make Arvind Kejriwal as party chief

बता दें कि पार्टी मुखिया के तौर पर अरविंद केजरीवाल का दूसरा कार्यकाल 2019 में पूरा हो रहा है। ये उनका दूसरा मौका है। क्योंकि पार्टी के मुखिया केजरीवाल को अप्रैल 2016 में तीन साल के लिए चुना गया था। इसी को ध्यान में रखते हुए पार्टी अपने संविधान को बदलने की तैयारी में जुटी हुई है। पार्टी संविधान बदलने के पीछे कहा जा रहा है कि केजरीवाल हमेशा के लिए पार्टी मुखिया बने रह सकते हैं। हालांकि अब देखना है कि पार्टी के बाकी नेता इस संबंध में क्या राय देते और और संविधान में संशोधन हो पाता है या नहीं।

क्या कहता है आम आदमी पार्टी का संविधान
पार्टी के मौजूदा नियम के मुताबिक एक ही पद पर किसी भी सदस्य को पार्टी पादाधिकारी के के रूप में तीन साल के लिए लगातार दो बार से अधिकार पार्टी प्रमुख नहीं बनाया जा सकता है। ऐसे में अगर इस शर्त पर पार्टी आगे बढ़ती है तो केजरीवाल के मुश्किल खड़ी हो जाएगी क्योंकि 2019 में पार्टी प्रमुख के रूप में उनका कार्यकाल खत्म हो रहा है। पार्टी के इस बैठक में संविधान संशोधन के अलावा 2019 लोकसभा चुनाव पर भी चर्चा होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- बगावती नेताओं के प्रति नरम रुख अपना रही है बीजेपी, झड़पिया को दी गई अहम जिम्मेदारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+