पत्नी पर दोस्त के साथ संबंध बनाने का डाल रहा था दवाब, मना करने पर किया ये हाल

नई दिल्ली। बरेली में वाइफ स्वैपिंग की चौंका देने वाली घटना सामने आई है। इसे भी डरा देने वाली बात यह है कि, जब महिला ने स्वैपिंग से मना कर दिया तो उसके पति ने उसे जहर देकर मारने की कोशिश की। महिला की तहरीर पर इज्जतनगर पुलिस ने पति समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इतना ही नहीं महिला ने आरोपी शख्स के परिजनों पर दहेज उत्पीड़न का मामला भी दर्ज कराया है।

वह अपनी पत्नी को भी दोस्तों के समक्ष परोसने की कोशिश कर रहा था

वह अपनी पत्नी को भी दोस्तों के समक्ष परोसने की कोशिश कर रहा था

इज्जतनगर के एयरफोर्स स्टेशन निवासी महिला की शादी 22 साल पहले रोहतक निवासी युवक के साथ हुई थी। पत्नी का आरोप है कि उसके दोस्त की पत्नी के साथ संबंध हैं। इस वजह से वह उसे भी दोस्त के साथ संबंध बनाने को मजबूर कर रहा था। महिला ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि, उसका अपने दोस्तों की पत्नियों से संबंध भी है। महिला ने बतया कि, वह अपनी पत्नी को भी दोस्तों के समक्ष परोसने की कोशिश कर रहा था, लेकिन मैंने इसका विरोध किया। इस पर गुस्से में उसने अपनी पत्नी को जहर देकर मारने की कोशिश भी की।

महिला ने लगाए कई गंभीर आरोप

महिला ने लगाए कई गंभीर आरोप

महिला पुलिस को यह भी बताया कि, शादी के कुछ समय बाद ही पति, जेठ, जेठानी, सास और देवर दहेज में पांच लाख और इनोवा कार की मांग करने लगे। महिला ने विरोध किया तो चार जून को धक्के मारकर उसे घर से निकाल दिया। बेटे (17) व बेटी को (13) अपने पास ही रख लिया। आरोप है कि सास, जेठ व जेठानी ने पति को भड़काया, जिस कारण उसका घर बर्बाद हुआ है। यही नहीं आरोपियों ने उसके जेवर भी गायब कर दिए हैं।

पुलिस कर रही है मामले की झानबीन

पुलिस कर रही है मामले की झानबीन

मामले के सामने आने के बाद एसएसपी के आदेश पर इज्जतनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभी तक पुलिस ने इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+