दुबई कमाने गया पति तो ड्राइवर संग रंगरलियां मनाने लगी पत्‍नी, कई रात रही बाहर फिर किया ये हाल

जयपुर। राजस्‍थान के चिड़ावा जिले में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को जहर दे दिया। पति की मौत के बाद वो प्रेमी के साथ फरार हो गई। आप जानकर दंग रह जाएंगे कि महिला का पति दुबई में काम करता है और जब वो दुबई में था तो उसी दौरान एक ड्राइवर से पत्‍नी का अफेयर हो गया। फिलहाल पुलिस ने इस संबंध में हत्‍या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी पत्‍नी और उसके प्रेमी की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों की गिरफ्तारी के लिए संभावित जगहों पर छापेमारी की जा रही है। वहीं पुलिस ने दूसरे राज्‍यों की पुलिस से भी संपर्क किया है और उनकी फोटो सीमावर्ती थानों में भेज दिया है। विस्‍तार से जानिए पूरा मामला

सबसे पहले जान लीजिए कैसे हुई हत्‍या

सबसे पहले जान लीजिए कैसे हुई हत्‍या

घटना राजस्थान के चिड़ावा जिले किशोरपुरा की है। सुनील जांगिड़ की एक जनवरी को हुई संदिग्ध मौत हो गई थी। दरअसल किशोरपुरा के सुनील जांगिड़ की जहरीली चीज खाने से मौत हो गई थी। इस संबंध में उसके भतीजे प्रदीप कुमार ने सुनील की पत्नी मनीषा क्यामसर के बलवान समेत तीन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था।

कैसे ड्राइवर के प्‍यार में पड़ी मनीषा

कैसे ड्राइवर के प्‍यार में पड़ी मनीषा

पुलिस से प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक किशोरपुरा निवासी सुनील दुबई और मस्कट में काम करता था। बीते साल जब सुनील दुबई में था तो यहां उसके पिता की तबीयत खराब हो गई थी। परिजनों ने अस्पताल जाने के लिए परिचित के जरिए किराए की गाड़ी मंगवाई। जिसका ड्राइवर क्यामसर निवासी बलवान बताया जाता है। इस दौरान बलवान और मनीषा के बीच फोन पर बातचीत हुई बताई। जो इतनी आगे बढ़ गई कि तीन-चार माह पहले दोनों घर से भाग गए। तीन-चार दिन बाद वापस लौटने पर पुलिस ने बलवान को गिरफ्तार भी किया था।

हत्‍या के बाद से दोनो लापता

हत्‍या के बाद से दोनो लापता

पुलिस को दी रिपोर्ट में किशोरपुरा के प्रदीप कुमार ने आरोप लगाया कि घटना के बाद सुनील की पत्नी मनीषा घर से गायब है। इसमें क्यामसर के बलवान जाट उसके मामा का हाथ है। रिपोर्ट में आरोप लगाया कि मनीषा पहले भी बलवान के साथ भाग गई थी। बाद में सुल्ताना पुलिस उसे लेकर आई थी। बताया जाता है कि तभी से मनीषा बलवान धमकियां दे रहे थे। पुलिस के अनुसार मंगलवार को मौका मुआयना किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+