शादी के बाद पता चला गे है पति, लड़के से शादी कर बना दिया सौतन
ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे में एक पति ने अपनी समलैंगिक शादी को सालों तक पत्नी से छुपाकर रखा लेकिन आखिरकर एक दिन इस राज से पर्दा उठ ही गया। पत्नी ने स्वंय पति को गैरमर्द के साथ संबंध बनाते हुए रंगे हाथों पकड़ा। पति को दूसरे मर्द की बांहों में देखकर आग बबूला पत्नी ने पुलिस थाने पहुंच कर पति के खिलाफ एफआईर दर्ज करवाई।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक कल्याण के बिर्ला कॉलेज परिसर में सालवे परिवार रहता है। सालवे परिवार के बड़े बेटे के साथ 28 वर्षीय महिला का विवाह 2016 में हुआ था। खास बात यह है कि इस महिला के पति की शादी 2015 में ही किसी पुरूष के साथ हो चुकी था। आंबिवली गांव में रहनेवाली महिला से सालवे परिवार ने अपने बड़े बेटे की पहली शादी का राज छुपाकर धोखे से शादी करवा दी और शादी के बाद दोनों को एक बेटी भी पैदा हुई।
शादी के बाद धीरे धीरे पति के बदलते व्यवहार को देखकर पत्नी को शक हुआ कि कहीं उसका पति किसी और महिला से प्यार तो नहीं करता। यह सोचकर महिला ने अपने पति पर नजर रखना शुरू कर दिया लेकिन जब महिला ने अपने पति को दूसरे मर्द की बांहों में देखा तो उसकी पैरों तले जमीन खिसक गई। सच्चाई सामने आने के बाद महिला ने खडकपाडा पुलिस स्टेशन में पहुंच शिकायत दर्ज कराई। महिला ने पति के साथ साथ ससुराल वालों के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराया है। महिला ने कहा कि ससुराल वाले दहेज को लेकर भी परेशान किया करते थे और हमेशा हमारे सांवले रंग को लेकर ताने दिए करते थे।












Click it and Unblock the Notifications