पूर्व क्रिकेटर मनोज प्रभाकर की पत्नी से लूट, ठक-ठक गैंग ने दिन दहाड़े घटना को दिया अंजाम
नई दिल्ली। दिल्ली की सड़कों पर लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले ठक-ठक गैंग ने पूर्व क्रिकेटर मनोज प्रभाकर की पत्नी को शिकार बनाया है। मनोज प्रभाकर की पत्नी फरहीन प्रभाकर ने एक ट्रैफिक सिग्नल पर जैसे की अपनी कार रोकी, चार बदमाश मौके पर आ गए और उनपर हमला बोल दिया, उन्होंने गाड़ी के पीछे ठक-ठक किया और मोबाइल के साथ-साथ पर्स लेकर फरार हो गए। इस घटना के बाद फरहीन काफी डरी हुई हैं।

90 के दशक में बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी फरहीन बेहद इस घटना से सदमे में हैं। दिल्ली के बेहद पॉश इलाके साकेत में दिन दहाड़े ठक ठक गैंग ने फरहीन प्रभाकर को अपना शिकार बना लिया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में पड़ताल की जा रही है और हमलावरों की तलाश जारी है।
पुलिस ने बताया कि बदमाश पर्स ले भागे जिसमें करीब 16 हजार रुपए, कुछ जरूरी कागजात और मोबाइल फोन था। इस बीच फरहीन ने हमलावरों को रोकने की कोशिश की जिसके बाद उन्होंने हमला कर दिया। फरहीन प्रभाकर अस्थमा की मरीज हैं, उन्हें सड़क पर ही अटैक भी आ गया। फरहीन ने पुलिस को बताया कि इस घटना के वक्त किसी ने उनको बचाने की कोशिश नहीं की।
बदमाश पर्स छीनकर सड़क के दूसरी तरफ पार्क की गई कार में सवार होकर फरार हो गए। फरहीन दिनदहाड़े हुई इस घटना और लोगों के रवैये से सदमे में हैं। फरहीन की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इलाके के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications