आखिर चुनाव से पहले युवराज सिंह क्यों मिले अमित शाह से?
चंड़ीगढ़। एक बार फिर से चुनावों का मौसम शुरू हो गया है। हरियाणा में विधानसभा चुनाव कब होंगे इसकी तारीखें पक्की हो गई हैं। इसलिए अब सभी राजनैतिक दल जोर-शोर से प्रचार अभियान से जुट गई हैं।
इसलिए जब राजनैतिक दलों से देश की मशहूर हस्तियां मिलते हुए दिखायी दें तो लोगों के मन में सुगबुगाहट होना स्वाभाविक है। इसलिए जब शुक्रवार को क्रिकेटर युवराज सिंह भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मिले तो लोगों में मन में खलबली होने लगी।
युवराज सिंह मिले अमित शाह से...
हो सकता है कि युवराज सिंह की यह मुलाकात विधानसभा चुनाव के कारण हो क्योंकि ऐसा सुनने में आया है कि युवराज सिंह हरियाणा में भाजपा के लिए चुनाव प्रचार कर सकते हैं। तो वहीं कुछ लोगों का कहना यह भी है कि भाजपा के टिकट पर युवराज सिंह विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि युवराज सिंह के मैनेजर ने ट्विटर पर लिखा है कि युवराज सिंह भाजपा अध्यक्ष से कैंसर मरिजों की परेशानियों पर चर्चा करने के लिए मिले थे।
15 अक्टूबर को हरियाणा और महाराष्ट्र में वोटिंग, 19 को आएंगे नतीजे
खैर यह मुलाकात किसलिए हुई है और क्यों हुई है इस बारे में पता तो बस आने वाले वक्त में चल जायेगा लेकिन वाकई में अगर युवराज सिंह भाजपा के लिए चुनाव प्रचार करते हैं तो निश्चित रूप से हरियाणा में यह भाजपा के लिए फायदे का सौदा होगा। गौरतलब है कि हरियाणा में एक ही चरण में 15 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।
वैसे युवराज सिंह के के पिता और पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह साल 2009 में इनेलो की टिकट पर पंचकुला से चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन उन्हें कांग्रेस के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।













Click it and Unblock the Notifications