Railway: रेलवे ट्रैक के बीच पत्थर क्यों बिछाए जाते हैं? जानिए क्या है इसकी वजह
Stones on Railway Track: हम और आप अक्सर ट्रेन से यात्रा करते समय कई ऐसी चीजें देखते हैं जिस जानने की हमारे मन में हमेशा उत्सुकता बनी रहती है। इसी क्रम में आप देखते होंगे कि रेलवे ट्रैक के बीच में ढेर सारे पत्थर के टुकड़े या गिट्टी रखे होते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि इस पत्थर के टुकड़े या गिट्टी का रेलवे ट्रैक के बीच क्या काम होता है।
रेलवे ट्रैक के बीच रखे पत्थर के टुकड़े या गिट्टी का क्या काम होता है?
हम सभी जानते हैं कि ट्रेन कितनी भारी होती है। इतनी सारी बोगियों के पटरियों के ऊपर से गुजरने से भारी कंपन होता है, जो तेज आवाज के साथ-साथ आस-पास की संरचनाओं और इमारतों के लिए खतरा हो सकता है। यहीं पर ये नुकीले पत्थर या गिट्टी काम आते हैं, जो उन्हें कस कर पकड़ते हैं और उन्हें बहुत जोर से हिलने से रोकते हैं।

पेड़-पौधे को उगने से रोकते हैं ताकि पटरी खाली रहे
इसके अलावा, रेलवे ट्रैक के बीच में रखे पत्थर वहां पेड़-पौधे को उगने से रोकते हैं। पेड़-पौधे के उगने से पटरी के बीच जमीन दड़कने का डर रहता है। जिससे पटरी या ट्रैक को नुकसान हो सकता है।
पानी को जमने से रोकते हैं
इसके अलावा बाढ़ या बारिश के समय अक्सर ट्रेन की पटरियों के बीच पानी के जमा होने का डर रहता है जिसके चलते ट्रेन के आने जाने में समस्या पैदा हो सकती है। इसलिए अक्सर ट्रेन की पटरियों के बीच गिट्टी बिछाए जाते हैं। गिट्टी बिछाने से पानी जमा नहीं होता है। इसके अलावा ट्रैक के बीच या साइड में भूस्खलन का डर नहीं होता है।
गोल पत्थर की बजाय नुकीला पत्थर क्यों बिछाया जाता है?
रेलवे ट्रैक पर गोल पत्थरों के बजाय नुकीले पत्थरों का इस्तेमाल किया जाता है, क्योंकि नुकीला होने की वजह से पत्थर के टुकड़े आपस में पकड़ बनाकर रखते हैं और फिसलते नहीं हैं।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications