Tanhai Barrack: जहां जाने से कांपते हैं खूंखार अपराधी, मांगते हैं रहम की भीख
कारागार या बन्दीगृह (जेल) वह स्थान है, जहां विचाराधीन अपराधियों या अपराध-सिद्ध अपराधियों को बंदी बनाकर रखा जाता है। जेल प्रशासन एंट्री के बाद बैरक का अलॉटमेंट करता है। देश में 8 तरह की जेलें हैं। इन जेलों में व्यवस्थाएं भी अलग-अलग हैं।
लेकिन, सभी में एक बात कॉमन है कि जेल के अंदर तीन तरह की दुनिया होती है। इसमें से एक है 'तन्हाई'। इसका नाम सुनते ही खूंखार से खूंखार अपराधी के पसीने छूट जाते हैं। भूलकर भी तन्हाई का रूख न करना पड़े, इसलिए अपराधी प्रार्थना करते हैं। आइए इस रिपोर्ट के जरिए समझते हैं तन्हाई बैरक का खौफ क्यों ?

जेल में तीन तरह की होती है बैरक
आम बैरक: इस तरह की बैरक में साधारण अपराधियों को रखा जाता है। यह बैरक एक हॉल या बडे से कमरे के आकार की होती है। इसमें क्षमता अनुसार 20 से लेकर 150 तक कैदियों को रखा जाता है। इसमें तीन तरफ से दीवारें होती हैं और एक तरफ लोहे की सलाखें बनी होती है। कमरे के अंदर चबूतरे बने होते हैं, जिसपर कंबल रखे होते हैं।
बैरक के अंदर ही एक टॉयलेट और खाने के बर्तन भी रखे होते हैं। इन बैरक के कैदियों के लिए एक ही वक्त तय किया जाता है। सुबह 7 बजे से 12 बजे तक और शाम 3 बजे से 8 बजे तक बैरक से बाहर निकलकर परिसर में काम करते हैं। इसके साथ ही इन बैरक के कैदियों को खेल-कूद की भी इजाजत होती है। साथ ही कैदियों को अपने रिश्तेदारों से मिलने का समय भी निर्धारित होता है।
तन्हाई बैरक को करीब से जानें?
तन्हाई बैरक को हाईसिक्योरिटी बैरक भी कहते हैं। इसका कमरा गोल आकार सा होता है। इसे अड्डा बैरक के नाम से भी जाना जाता है। इसमें उन कैदियों को रखा जाता है, जो बेहद खूंखार हो या जिनको जान का खतरा हो। इस बैरक में कैदी अकेला ही रह सकता है। उसको बाहर घूमने की या निकलने की कोई इजाजत नहीं होती है। इस बैरक के कैदी को आम बैरक के कैदियों जितनी कोई छूट नहीं मिलती है। बाहर निकलते वक्त पुलिस का एक घेरा बना रहता है। सिर्फ चुनिंदा रिश्तेदारों से ही मिलने की अनुमति होती है।
वीआईपी बैरक
इस तरह की बैरक अक्सर नेताओं और बढ़े पढ़-लिखे अधिकारियों को दी जाती हैं। इस बैरक के कैदियों को अच्छी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। जैसे कि सोने के लिए थोड़ा ऊंची सीमेंटेड प्लेटफॉर्म, पढने के लिए न्यूज पेपर और प्राइवेट बाथरूम।












Click it and Unblock the Notifications