तो इस वजह से सीमा हैदर को नहीं मिल पा रही है भारतीय नागरिकता? वकील एपी सिंह ने किया अब खुलासा

Seema Haider citizenship: पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर कुछ महीनों पहले अपने चार बच्चों के साथ भारत आई थी। उस वक्त से सीमा हैदर भारत की सरकार से अपने और अपने चार बच्चों के लिए भारतीय नागरिकता मांग रही हैं। सीमा हैदर फिलहाल ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में अपने पति सचिन मीणा और उनके परिवार के साथ रह रही हैं। अब सीमा हैदर के वकील एपी सिंह ने बताया है कि आखिर सीमार को भारतीय नागरिकता मिलने में कहां दिक्कतें आ रही हैं।

सीमा हैदर के भारत आए हुए करीब 6 महीने बीत चुके हैं। सीमा हैदर सचिन से शादी कर चुकी हैं और उसके परिवार के साथ खुशी-खुशी रह रही हैं। लेकिन अभी तक उन्हें भारतीय नागरिकता नहीं मिली है।

Seema Haider citizenship

सीमा हैदर को भारतीय नागरिकता मिलने को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें भी चल रही हैं। कई लोगों ने पूछा है कि सीमा हैदर को अभी तक भारतीय नागरिकता क्यों नहीं मिल पाई है?

वकील ने बताया सीमा हैदर को क्यों नहीं मिल पाई भारतीय नागरिकता?

वकील एपी सिंह ने बताया है कि सीमा हैदर को भारतीय नागरिकता देने के लिए पाकिस्तान में उसके कुछ दस्तावेजों की जांच होनी है, इसमें उसके पहले पति गुलाम हैदर रोड़े अटका रहे हैं। वकील एपी सिंह ने कहा है कि गुलाम हैदर पाकिस्तान में अपनी शादीशुदा जिंदगी बचाने की कोशिश में लगा है। वह वहां अपनी शादीशुदा जिंदगी को बचाने के लिए राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल कर रहे हैं। वो सरकार को गलत इस्तेमाल कर रहा है।

एपी सिंह ने कहा है कि हम इस समस्या को लेकर अब हम इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (आईसीजे) में अपील दायर करेंगे। उन्होंने कहा है कि सीमा हैदर के पास जो भी डॉक्यूमेंट हैं वो पूरी तरह से सही हैं। लेकिन सीमा हैदर के लिए पाकिस्तानी अथॉरिटी जांच करके भेजने में देरी कर रही है।

सीमा हैदर के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर से फिलहाल उनका तलाक नहीं हुआ है। गुलाम हैदर फिलहाल पाकिस्तान में हैं और उनका कहना है कि वो अपने बच्चों को सीमा से वापस लेकर रहेंगे। उन्होंने कहा है कि जरूरत पड़ी तो वो भारत भी आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+