आखिर क्यों तमिलनाडु के लोग अम्मा को इतना चाहते हैं?

आखिर क्यों लोग जयललिता के प्रति इतना लगाव रखते हैं, बड़ी संख्या में जिस तरह से लोग उनके प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं वह दर्शाता है कि अम्मा की लोगों में भावुक पैठ है

चेन्नई। तमिलनाडु के लोग जिस तरह से जयललिता के अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनके स्वस्थ्य होने की प्रार्थना कर रहे थे उसे देखकर साफ है कि लोग अपनी मुख्यमंत्री जयललिता को काफी पसंद करते हैं।

अम्मा के प्रति लोगों का लगाव किस कदर है वह अस्पताल के बाहर जमा लोगों की भीड़ से लगता है। ये लोग ना सिर्फ अम्मा के स्वस्थ्य होने की प्रार्थना कर रहे हैं बल्कि वो भावनाओं में अपनी मुख्यमंत्री के लिए आंसू भी बहा रहे थे।

भारी संख्या में अस्पताल से बाहर जमा महिलाओं को रोते हुए देखा जा सकता है। लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए अपोलो अस्पताल के बाहर की सुरक्षा को भी काफी बढ़ा दिया गया है।

पर्दे के किरदारों से रहा है लगाव

पर्दे के किरदारों से रहा है लगाव

तमिलनाडु वही प्रदेश है जहां लोग अपने पर्दे के अभिनेता को भी दिल से चाहते हैं और उनके भगवान की तरह पूजते भी हैं। ये लोग ना सिर्फ अपने नेताओं बल्कि अपने फिल्मी सितारों के प्रति भी काफी लगाव रखते हैं।

अम्मा की जलकल्याणकारी योजनाएं

अम्मा की जलकल्याणकारी योजनाएं

इससे पहले जब जयललिता आय से अधिक संपत्ति के मामले में जेल गई थीं तो उनके कुछ समर्थकों ने आत्महत्या तक कर ली थी। दरअसल जयललिता ने कई ऐसी जनकल्याणकारी योजनाएं शुरु की हैं जिसकी वजह से लोगों को उनसे भावनात्मक लगाव है।

अम्मा कैंटीन, अम्मा पानी

अम्मा कैंटीन, अम्मा पानी

तमिलनाडु में अम्मा ब्रांड का ना सिर्फ पानी बल्कि, अम्मा कैंटीन भी चलती है जहां सिर्फ 5 रुपए में खाने को मिलता है। यही वजह है कि लोगों का जयललिता से काफी लगाव साफ देखा जा सकता है।

इतिहास लंबा है

इतिहास लंबा है

जयललिता से पहले रामलू की मौत के बाद भी लोगों में इसी तरह की भावना देखने को मिली थी। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएसआर रेड्डी की हेलीकॉप्टर हादसे में मृत्यु के बाद भी लोगों ने आत्महत्या तक कर ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+