कांग्रेस का उड़ाया मजाक, PM उम्मीदवार के लिये दीपिका पादुकोण में क्या कमी?

हालांकि इन चर्चाओं को लेकर आलोचनाएं शुरु हो गई हैं और पार्टी को कई सुझाव भी दिये जा रहे हैं। प्रीतीश नंदी के मुताबिक अगर कांग्रेस प्रदर्शन के लिये ईनाम ही देना चाहती है तो प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर दीपिका पादुकोण के नाम में क्या कमी है? इस बात पर पुष्टिकरण देते हुए नंदी ने कहा कि दीपिका ने तो लगातार चार हिट फिल्में दी हैं। मालूम हो कि विधानसभा चुनावों में मिले करारी शिख्स्त के बाद कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी ने मीडिया के सामने कहा है कि वो इस बार चुनाव से पहले प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार का ऐलान करेंगी।
इस घोषणा के बाद अब कांग्रेस के अंदरखानों में ये चर्चा है कि पार्टी का पीएम उम्मीदवार कौन? अगर राहुल गांधी एक बार फिर कमान संभालने से इनकार कर देते हैं तो इस स्थिति में किसके नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा। दावेदारों की सूची में वित्त मंत्री पी चिदंबरम, रक्षा मंत्री एके एंटनी और गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे का नाम तो पहले से है ही पर एक नए नाम की वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री हुई है। अंग्रेजी अखबार 'टाइम्स ऑफ इंडिया' के मुताबिक, सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस आधार योजना (UID) के कर्ता-धर्ता नंदन नीलेकणि को लोकसभा चुनावों में अपना चेहरा बना सकती है।












Click it and Unblock the Notifications