अमर सिंह से क्यों मिले मुलायम सिंह यादव?
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला) लगता है कि मुलायम सिंह यादव और अमर सिंह के बीच अभी इतनी दूरियां भी नहीं हुई हैं कि दोनों एक-दूसरे को पारिवारिक कार्यक्रमों में भी ना बुलाएं। इस बात का संकेत कल मिला शाम मिला जब मुलायम सिंह यादव राजधानी में दिल्ली में अमर सिंह से उनके लोधी रोड स्थित आवास में मिलने गए।

वे अपने पौत्र तेज प्रताप सिंह के तिलक समारोह का निमंत्रण देने अमर सिंह के घर आए थे। तेज प्रताप का तिलक समारोह 21 फरवरी को सैफई में होगा। 26 फरवरी को दिल्ली में शादी है।
थामेंगे सपा का दामन
हालांकि कहने वाले कह रहे हैं कि मुलायम सिंह यादव के कहने पर अमर सिंह फिर से सपा का दामन थाम सकते हैं। अमर सिंह आजकल राष्ट्रीय लोकदल में हैं। वे पिछला लोकसभा चुनाव इसी पार्टी की टिकट पर लड़े भी थे।
जयाप्रदा का क्या होगा
अब यह कोई बताने के लिए तैयार नहीं है कि अगर अमर सिंह सपा से जुड़ते हैं तो क्या जया प्रदा भी सपा में आएंगी। चलिए देखते हैं क्या होता है। राजनीति की दुनिया में क्या नहीं हो सकता।












Click it and Unblock the Notifications