सोशल मीडिया पर इस बुजुर्ग पोस्टमैन का क्यों हो रहा है हीरो जैसा स्वागत
नई दिल्ली- तमिलनाडु के एक बुजुर्ग पोस्टमैन का आजकल सोशल मीडिया पर हीरो जैसा स्वागत हो रहा है। उनकी तस्वीर आते ही लोग उनके बारे में कुछ लिखना चाहते हैं, उनसे जुड़ी नई-नई बातें जानना चाहते हैं। डी सिवन 30 साल तक पोस्टमैन की नौकरी करने के बाद हाल ही में रिटायर हुए हैं। दरअसल, उनकी रिटायरमेंट के बाद उनकी काम की तारीफ में एक आईएएस ऑफिसर ने उनकी जानकारी ऑनलाइन शेयर की और फिर उनकी वाहवाही का तांता लग गया।
Recommended Video

उस आईएएस अफसर ने बुजुर्ग पोस्टमैन की सवाओं के बारे में क्या लिखा है, वह भी बताएंगे, लेकिन उससे पहले यह जान लेना जरूरी है कि स्थानीय लोगों की जानकारी के मुताबिक कून्नूर के पास हिलग्रोव पोस्ट ऑफिस से लोगों तक खत और पेंशन पहुंचाने के लिए सिवन निलगिरी माउंटेन रेलवे ट्रैक पर ही पैदल चलकर जाते थे। वो उन प्लांटेशन वर्करों तक पेंशन पहुंचाने जाते थे, जो आसपास के इलाकों में रहते हैं। लेकिन, उन्हें जिन इलाकों में जाना पड़ता था, वो पूरी तरह से दूर-दराज वाले इलाके हैं, जहां उन्हें कई सुरंगों से होकर गुजरना होता था, जंगलों में भी जाना होता था। जंगलों में तो कई बार उन्हें खतरनाक जंगली जीवों का भी सामना करना पड़ जाता था।
उनकी ये वाली तस्वीर के साथ आईएएस ऑफिसर सुप्रिया साहु ने ट्वीट किया है और लिखा है, 'जंगली हाथियों, भालुओं, gaurs से भागते हुए,फिसलन वाले रास्तों और वॉटरफॉल्स को पार करते हुए इन्होंने 30 साल तबतक पूरी निष्ठा के साथ अपनी ड्यूटी निभाई है, जब तक कि पिछले हफ्ते रिटायर नहीं हो गए हैं। '
आईएएस अधिकारी की ट्वीट से उनकी सराहना सुनकर ट्विटर पर लोगों ने उनकी तारीफ में ट्वीट करना शुरू कर दिया।
कोई सिवन के लिए पद्म अवॉर्ड की मांग कर रहा है तो कोई उन्हें असल सुपर हीरो बता रहा है।
आईएएस ऑफिसर सुप्रिया साहु इस वक्त तमिलनाडु सरकार में प्रिंसपिल सेकरेटरी हैं और वो तमिलनाडु टी फेडरेशन की सीईओ भी हैं। वो पहले दूरदर्शन में डायरेक्टर जनरल भी रह चुकी हैं और एशिया पैसिफिक ब्रॉडकास्ट यूनियन की वाइस प्रेसिडेंट भी रह चुकी हैं।
-
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें












Click it and Unblock the Notifications