Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

आगरा में ताज को निहारने के बाद मार्क कल दिल्‍ली में करेंगे टाउनहॉल सेशन

नई दिल्‍ली। फेसबुक फाउंडर मार्क जुकेरबर्ग चीन होते हुए भारत पहुंच गए हैं। मार्क यहां पर कल यानी बुधवार को दिल्‍ली आईआईटी में आयोजित एक टाउनहॉल सत्र को संबोधित करने वाले हैं। मार्क ने फेसबुक पर एक फोटोग्राफ पोस्‍ट की है और यह फोटो आगरा के ताजमहल की है।

mark-in-india

ताज को निहारते मार्क

मार्क ने ताजमहल के साथ अपनी फोटोग्राफ पोस्‍ट की है और लिखा है कि भारत आने पर उन्‍होंने सबसे पहले ताज महल को देखने का फैसला किया था। मार्क की मानें तो वह हमेशा से इसे देखना चाहते थे।

मार्क ने आगे लिखा है कि उन्‍होंने जितना सुना था यह उससे भी कहीं ज्‍यादा खूबसूरत है। मार्क के मुताबिक यह देखना काफी आश्‍चर्यजनक होता है कि लोग क्‍या-क्‍या बना डालते हैं। ऐसी चीजें हमें भी कुछ न कुछ नया करने और बनाने के लिए प्रोत्‍साहित करती हैं।

कल होगा भारत में टाउनहॉल सेशन

मार्क बुधवार को आईआईटी में एक टाउनहॉल सेशन में मौजूद होंगे। पिछले माह सितंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फेसबुक के हेडक्‍वार्टर में इस सत्र को संबोधित किया था। मार्क आधिक‍ारिक तौर पर दूसरी बार भारत आए हैं। वह फेसबुक की शुरुआत के समय भी भारत आए थे और वह उनका व्‍यक्तिगत दौरा था।

मार्क ने आईआईटी के इस सत्र के लिए लोगों से उन्‍हें सवाल करने को कहा था। दिल्‍ली आईआईटी में मार्क का सत्र कल दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। मार्क के मुताबिक 130 मिलियन लोग भारत में फेसबुक का प्रयोग करते हैं। ऐसे में भारत में टाउनहॉल सत्र का आयोजन उनके लिए गर्व की बात है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+