मोदी और खेहर की मौजूदगी में जज ने किया सवाल सुप्रीम कोर्ट में क्यों नहीं लग सकता है WIFI?
सुप्रीम कोर्ट परिसर में वाईफाई नहीं लगा है। इसी मुद्दे पर एक जज ने मोदी और खेहर की मौजूदगी में सवाल किया।
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में तीसरे वरिष्ठ न्यायाधीश जे. चेलामेश्वर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया की मौजूदगी में न्यायालय परिसर में एक सुविधा के अभाव पर सवाल किया।
जस्टिस चेलामेश्वर कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर एकीकृत मुकदमा प्रबंधन प्रणाली के उद्घाटन समारोह को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, विधि एवं न्याय मंत्री रवि शंकर प्रसाद और सीजेई जगदीश सिंह खेहर की मौजूदगी में संबोधित कर रहे थे।

जस्टिस चेलामेश्वर ने कहा कि अगर अमेरिका के पेंटागन स्थित रक्षा विभाग में वाई फाई की सुविधा उपलब्ध हो सकती है तो इसे शीर्ष अदालत में क्यों नहीं लगाया जा सकता।
पूर्व चीफ जस्टिस के दिमाग में यह बात!
चेलामेश्वर ने कहा कि किसी ने एक पूर्व चीफ जस्टिस के दिमाग के यह बात डाल दी कि कोर्ट में वाईफाई लगाए जाने से सूचनाएं लीक हो सकती है और यह सुरक्षा के लिए खतरा है।
जस्टिस चेलामेश्वर ने उच्चतम न्यायालय में मुकदमा दायर करने के लिये नयी डिजीटिलाइज्ड प्रणाली की सराहना करते हुये कहा कि यह एक अहम कदम है।
उन्होंने कहा कि हम बहुत कागज बर्बाद करत हैं। शायद कानून मंत्री यह बात जानते हैं, क्योंकि वो वकालत करते थे। पीएम ने यह कभी नहीं देखा होगा। जस्टिस चेलामेश्वर ने, मुझे यकीन है कि यह कार्यक्रम हमारी व्यवस्था के कंप्यूटरीकरण के लिये बड़ी प्रेरणा साबित होगा।
{promotion-urls}
-
गुजरात CM से भारत के PM तक, 24 साल की लगातार ड्यूटी: Narendra Modi के 'अटूट समर्पण' की क्या है कहानी? -
Iran-America War: 'दुनिया युद्ध की आग में, पर भारत बेखौफ', मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान -
PM Modi की गोद में कौन है ये प्याारा बच्चा? जिसे प्रधानमंत्री ने बताया अपना 'नन्हा दोस्त', फोटो वायरल -
Shaheed Diwas 2026: 'शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले', 23 मार्च को क्यों मनाते हैं शहीद दिवस? -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
लोकसभा में पीएम मोदी का बड़ा बयान- 'जहाजों पर हमला अस्वीकार्य, भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता' -
PM मोदी ने बनाया इतिहास: सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख रहने का रिकॉर्ड, CM रेखा गुप्ता ने दी बधाई -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश?












Click it and Unblock the Notifications