'हुंकार रैली' में हो सकती थी बड़ी दुर्घटनाएं

blast in rally
पटना। नरेंद्र मोदी की पटना की 'हुकार रैली' के दिन हुए सीरियल बम ब्‍लास्‍ट काफी खतरनाक हो सकते थे अगर भाजपा नेताओं ने माहौल को बेहतर ढंग से न संभाला होता। इस विषय पर बिहार के पूर्व उपमुख्‍यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के आने से पहले उन्‍हें पटना में हुए बम धमाकों के बारे में पता चल गया था लेकिन उन्‍होने मंच से कहा कि गांधी मैदान में आ रही आवाज पटाखों की है।

गौर हो कि भाजपा के पीएम उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी का भाषण सुनने के लिए लाखों की संख्‍या में लोग इकट्ठा हुए थे, मोदी ने भी अपने भाषण में जनता से अपील की थी कि वह सुरक्षा और संयम से वापस जाएं। लाखों लोगों की मौजूदगी में भगदड़ मच सकती थी और वहां कोई बड़ी दुर्घटना होने की पूरी संभावना थी लेकिन नेताओं द्वारा दिखाई गई परिपक्‍वता से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री शहनवाज हुसैन ने भी यह कहकर स्रोताओं को व्‍यस्‍त रखा यहां आने वाली आवाज पास में टायर फटने के कारण है। रैली में किसी भी नेता ने बम धमाके होने की बात नहीं कही, जिसके कारण स्थिति नियंत्रण के बाहरनहीं हुई। ऐसा शायद इसलिए है कि भाजपा के कार्यकर्ताओं को संघ द्वारा बेहतर प्रशिक्षण दिया जाता है और वह बड़ी रैलियों को संभालने के अभ्‍यस्‍त हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+