सीबीआई चीफ से क्यों मिले अटल के दामाद से लेकर तमाम मंत्री

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) विवादों मे फंसे सीबीआई डायरेक्टर रंजीत सिन्हा से सिर्फ अनिल धीरूभाई अंबानी समूह के आला अफसर ही बार-बार उनके घर जाकर नहीं मिल रहे थे।

Ranjit-Sinha-CBI-Chief

पासवान से लेकर खुर्शीद तक

ताजा खुलासे के मुताबिक, सिन्हा साहब के 2 जनपथ स्थित बंगले में केन्द्रीय मंत्री राम विवास पासवान, भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन,हरियाण के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद से लेकर पूर्व सेबी चीफ यूके सिन्हा, अटल बिहारी वाजपेयी के दामाद रंजन भट्टाचार्य,डीएलएफ प्रमुख कुशल पाल सिंह भी मिलते रहे।

गौरतलब कि बीते 15 महीनों के दौरान सीबीआई प्रमुख रंजीत सिन्हा से अनिल अंबानी समूह के अफसरों ने 50 बार मुलाकात की।

अनिल अंबानी समूह के अफसर सीबीआई प्रमुख से उनके राजधानी के 2,जनपथ स्थित बंगले में मिले। एक प्रमुख अंग्रेजी अखबार डीएनए के इस तरह के दावे के बाद आज राजधानी के सत्ता के गलियारों में इसी मसले पर बातें हो रही हैं।

पूछा जा रहा है कि रंजीत सिन्हा को अंबानी के अफसरों से मिलने की क्या जरूरत थी, उन्होंने अंबानी के अफसरों को इतना वक्त क्यों दिया, वह उन अफसरों से सीबीआई के मुख्यालय में क्यों नहीं मिले।

2जी घोटाला
2जी घोटाले में अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस टेलीकाम की भूमिका की सीबीआई जांच कर रही है। अखबार का दावा है कि अंबानी के अफसर हर हफ्ते रंजीत सिन्हा से मई 2013 से लेकर अगस्त 2014 के बीच मिले।

सूत्र दावा कर रहे हैं कि इस ताजा दावे के बाद रंजीत सिन्हा से सरकार पूछ सकती है कि आखिर उन्हें अंबानी के अफसरों को इतना वक्त देने की क्या जरूरत थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+