जुनमोनी राभा: मंगेतर को भी भिजवा दिया था जेल, लोग कहते थे लेडी सिंघम, अब सड़क हादसे में गई जान
Junmoni Rabha: असम की महिला सब इंस्पेक्टर जुनमोनी राभा की मंगलवार सुबह सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। जुनमोनी राभा फ्रॉड के मामले में अपने ही मंगेतर को जेल भेज दिया गया था। इन्हें लेडी सिंघम कहा जाता था।

Junmoni Rabha Death: कई विवादों में फंसी असम पुलिस की एक महिला सब-इंस्पेक्टर जुनमोनी राभा की नौगांव जिले में एक कंटेनर ट्रक से कार की टक्कर में मौत हो गई। हादसा मंगलवार तड़के कलियाबोर अनुमंडल के जाखलाबंधा थाना क्षेत्र के सरुभुगिया गांव में हुआ। मृत, जुनमोनी राभा (Junmoni Rabha) जिन्हें अक्सर "लेडी सिंघम" या "दबंग कॉप" के रूप में जाना जाता था। जब घटना हुई तब जुनमोनी राभा ने वर्दी नहीं पहनी थी और वह खुद ड्राइव कर रही थी।
आइए जानते हैं जुनमोनी राभा को लेडी सिंघम या दबंग कॉप के रूप में क्यों जाना जाता था। आखिर वह अक्सर विवादों में क्यों रहती थीं?
कौन थीं जुनमोनी राभा, क्यों रहीं विवादों में?
मोरीकोलोंग पुलिस चौकी की प्रभारी महिला पुलिस अधिकारी (Junmoni Rabha) को अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के लिए जाना जाता था। वह वित्तीय अनियमितताओं में कथित संलिप्तता के लिए भी चर्चा में थीं। वह नेताओं को भी कुछ नहीं समझती थीं। कई बार विधायकों से भी भिड़ जाती थीं। बदमाशों को कहीं भी चुनौती देने के लिए तैयार रहती थीं।
मंगेतर को भी भिजवाया था जेल
पिछले साल, जुनमोनी राभा ने अपने मंगेतर को धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया और बाद में उसी मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। माजुली जिले की एक अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया और उन्हें सेवा से निलंबित कर दिया गया। हालांकि, बाद में उनका निलंबन हटा लिया गया और वह फिर से सेवा में शामिल हो गईं।












Click it and Unblock the Notifications