अंगद बेदी ने क्‍यों कहा नेहा धूपिया की दूसरी प्रेगनेंसी आसान नहीं

मुंबई, 20 जुलाई। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस नेहा धूपिया दोबारा मां बनने वाली हैं। एक दिन पहले नेहा ने अपनी बेबी बंप के साथ फोटोज शेयर कर ये खुशखबरी अपने फैंस को दी थी। वहीं अब नेहा धूपिया की प्रेगनेंसी पर उनके पति अंगद बेदी ने रिएक्‍शन दिया है।

अंगद ने बताया कि क्‍यों नेहा धूपिया की प्रेगनेंसी आसान नहीं

अंगद ने बताया कि क्‍यों नेहा धूपिया की प्रेगनेंसी आसान नहीं

नेहा और अंगद पहले से ही एक बेटी मेहर के माता-पिता हैं। वहीं अंगद बेदी ने कहा है कि नेहा धूपिया की दूसरी प्रेग्नेंसी उनके लिए आसान नहीं रही है। हाल ही में एक साक्षात्कार में बोलते हुए, अंगद बेदी ने स्वीकार किया कि नेहा धूपिया की दूसरी गर्भावस्था चुनौतीपूर्ण है क्योंकि "वह लगभग 3 साल बाद फिर से गर्भवती हुई हैं।" हालांकि, वह अपने हौसले बुलंद रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि उनके लिए उनका स्वास्थ्य उनकी प्राथमिकता है।

यह एक अलग अनुभव है

यह एक अलग अनुभव है

अंगद बेदी ने कहा "यह एक अलग अनुभव है और उसके लिए आसान नहीं है। लेकिन वह अपनी आत्मबल को मजबूत किए हैं, काम कर रही है और समय-सीमा को ध्यान में रखते हुए अपने सभी प्रोजेक्ट्स को पूरा कर रही है। हम जल्द ही परिवार के एक नए सदस्य को लाने के लिए खुश हैं। मेरे लिए, उसका स्वास्थ्य अच्छा रहे इसका मुझे ध्‍यान रहता है।

हमें नहीं पता था कि यह इतनी जल्दी होगा

हमें नहीं पता था कि यह इतनी जल्दी होगा

अभिनेता अंगद बेदी ने कहा कि उन्होंने और नेहा ने एक और बच्चा होने के बारे में बात की थी लेकिन उन्होंने दूसरी प्रेंगनेंसी की योजना नहीं बनाई थी। उन्होंने कहा, "हमने मेहर के लिए भाई-बहन के बारे में सोचने पर चर्चा की थी। लेकिन हमें नहीं पता था कि यह इतनी जल्दी होगा। हम आभारी हैं कि यह सही समय पर हुआ।"

नेहा ने बेबी बंप की तस्वीर के साथ प्रेंगनेंसी की खबर साझा की

नेहा ने बेबी बंप की तस्वीर के साथ प्रेंगनेंसी की खबर साझा की

नेहा और अंगद ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर उनकी बेटी और एक बेबी बंप की तस्वीर के साथ प्रेंगनेंसी की खबर साझा की। इस फोटो में तीनों ने काले रंग की ड्रेस पहनी हुई है। नेहा और अंगद ने अपने-अपने हैंडल पर तस्वीर साझा की। जबकि नेहा ने लिखा, "हमें एक कैप्शन के साथ आने में 2 दिन लगे... सबसे अच्छा जो हम सोच सकते थे वह था ... धन्यवाद, भगवान," अंगद ने लिखा, "नया होम प्रोडक्शन जल्द ही आ रहा है.. वाहेगुरु मेहर करे।

नेहा ने बताया कि कितने कठिन समस से उनका परिवार गुजरा

नेहा ने बताया कि कितने कठिन समस से उनका परिवार गुजरा

नेहा ने खुलासा किया कि जब अंगद को कोविड -19 का पता चला था तब वह गर्भवती थीं। "कठिन समय थ बहुत कुछ था जिससे हम गुजरे। यह हमेशा कठिन होता है जब आपके आस-पास किसी को कोविड -19 होता है, और जब आप गर्भवती होती हैं, तो कठिन होता है, लेकिन अंगद ही थे जिन्होंने मुझे उस अवधि में पॉजिटिव रहने में मदद की।

https://hindi.oneindia.com/photos/if-shilpa-shetty-husband-raj-kundra-is-proved-guilty-then-he-can-be-sentenced-to-so-many-years-oi64911.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+