12 और 14 टायर वाले ट्रक ड्राइवरों को ही क्यों मारता था ये सीरियल किलर, वजह चौंकाने वाली

भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने एक ऐसे सीरियल किलर को गिरफ्तार किया है जिसने 33 लोगों की हत्या की है। इस शख्स की पहचान आदेश खामरा के तौर पर हुई है, जो भोपाल में दर्जी का काम करता था। उसके पेशे को देखकर कोई भी ये अंदाजा नहीं लगा सका कि वो एक शातिर हत्यारा भी होगा। गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूछताछ में खामरा लगातार नए खुलासे कर रहा है। जांच में पता चला है कि उसने जिन 33 लोगों को मारा वो सभी ट्रक ड्राइवर और खलासी थे। यही नहीं जांच में ये भी बात सामने आई है कि वो 12 और 14 टायर वाले ट्रक के ड्राइवरों को ही अपना निशाना बनाता था। जानिए क्या है इसकी वजह...

सीरियल किलर आदेश खामरा कर रहा नए खुलासे

सीरियल किलर आदेश खामरा कर रहा नए खुलासे

भोपाल पुलिस ने बताया कि सीरियल किलर आदेश खामरा ने खुद 33 हत्या की बात स्वीकार कर ली है। उसके जिन लोगों के मारने की बात कबूल की है, उनमें ज्यादातर की पुष्टि हो चुकी है। हालांकि कुछ हत्याएं दूसरे राज्यों में भी हुई हैं, जिनकी पुलिस टीम जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि खामरा इन वारदातों को बेहद शातिर तरीके से अंजाम देता था। जानकारी के मुताबिक वह पहले तो हाइवे पर रेकी के लिए जाता था। वहां वो उन्हीं ट्रकों को चुनता था जो 12 या फिर 14 टायर वाले बड़े ट्रक होते थे। उसके ऐसा करने के पीछे एक खास वजह थी।

इसलिए 12-14 टायर वाले ट्रक के ड्राइवरों को बनाता था शिकार

इसलिए 12-14 टायर वाले ट्रक के ड्राइवरों को बनाता था शिकार

दरअसल 12 टायर या फिर 14 टायर वाले बड़े ट्रक ज्यादातर दूसरे राज्यों में सामान भेजने के लिए इस्तेमाल होते हैं। ऐसे इसके ड्राइवर और खलासी घर से ज्यादा दिनों के लिए बाहर रहते हैं। इस दौरान ये ड्राइवर नशा भी करते हैं। बस इसी बात का फायदा आदेश खामरा उठाता और उन्हें अपने निशाने पर लेता था। नशे की वजह से वह उनसे दोस्ती करता था फिर उनकी हत्या को अंजाम देता था।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस ने बताया कि ट्रक ड्राइवरों को मारने के बाद आदेश खामरा उनके ट्रक को उत्तर प्रदेश और बिहार में बिचौलियों की मदद से बेच दिया करता था। इस दौरान वह अपने फोन भी बदलता था जिससे कोई उस तक पहुंच नहीं सके। पुलिस ने बताया कि खामरा की दिमागी हालत पूरी तरह से ठीक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+