बीजेपी का राहुल पर पटलवार, कहा-देश कोरोना से लड़ रहा है, कांग्रेस केंद्र सरकार से लड़ रही है
नई दिल्ली। कोरोना संकट के बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लगातार कोरोना के खिलाफ मोदी सरकार के तौर-तरीकों पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने लॉकडाउन , प्रवासी मजदूरों की हो रही समस्याओं और केंद्रीय कर्मियों और पेंशनरों के मंहगाई भत्ते को रोके जाने के सरकार के फैसले का विरोध किया है। बीजेपी ने राहुल गांधी के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि, जब पूरा देश कोरोना के खिलाफ युद्ध लड़ रहा है तो कांग्रेस केवल केंद्र सरकार के खिलाफ लड़ रही है। राहुल गांधी तथा उनके गैंग को छोड़कर कोई भी उसका विरोध नहीं कर रहा है।

Recommended Video
उन्होंने कहा कि, कांग्रेस के इस रवैये पर एक दिन सवाल जरूर उठेगा और तब उन्हें इसका जवाब देना होगा। बता दें कि, राहुल गांधी ने केंद्रीय कर्मियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में 4% की वृद्धि के फैसले को अगले 18 महीने तक निरस्त करने के फैसले को असंवेदनशील और अमानवीय बताया है। इसके साथ ही राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को बुलेट ट्रेन, सेंट्रल विस्टा जैसी परियोजनाएं रोककर कोरोना संकट से निपटने के लिए धन जुटाने के लिए कहा है।
वहीं गुरुवार को जावड़ेकर ने कहा था, 'कांग्रेस जानबूझकर समाज में भेद पैदा कर रही है। यह भेद समाज को कमजोर करता है। हम ऐसे बयानों की निंदा करते हैं।' उन्होंने कहा कि यह वक्त सकारात्मक राजनीति का था। केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'इस वक्त वो सामने आते और सरकार का समर्थन करते, लोगों के लिए खाना बांटते और सरकार को सुझाव देते।












Click it and Unblock the Notifications