कौन होगा मोदी सरकार का नया वित्त मंत्री, जेटली या इन्हें मिलेगा अहम मंत्रालय
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 का चुनाव जीत ने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर से केंद्र में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। सरकार बनाने से पहले कैबिनेट बैठकों का दौर शुरू हो गया है। किसे कौन सा विभाग दिया जाना है इसे लेकर चर्चाएं शुरू हो गई है। इस बीच सबसे ज्यादा चर्चा इस बात को लेकर की जा रही है कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में सबसे अहम विभाग वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी कौन संभालेगा।

कौन होगा मोदी सरकार में नया वित्त मंत्री
एक बार फिर से केंद्र में मोदी की सरकार बनने जा रही है। कैबिनेट बैठकों का दौर शुरू हो गया है। मंत्रालयों को लेकर चर्चाएं जोरों पर है। सबसे ज्यादा इस बात को लेकर की जा रही है कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में वित्त मंत्री कौन होगा? क्या अरुण जेटली को फिर से वित्त मंत्रालय सौंपा जाएगा या फिर नए चेहरे को मौका मिलेगा। दरअसल अरुण जेटली की स्वास्थ्य की परेशानियों को देखते हुए वित्त मंत्रालय का कार्यभार किसी और को सौंपा जा सकता है। सबसे अहम माने जाने वाले इस विभाग के साम ने आने वाले समय में कई चुनौतियां आने वाली है।अगर सरकार अरुण जेटली को दोबारा से वित्त मंत्रालय का कार्यभार सौंपती है तो उनका स्वास्थ एक बड़ी चुनौती बनेगा। पेशे से वकील जेटली ने कई मौकों पर सरकार के लिए संकटमोचक की भूमिका निभाई है। जेटली लंबे वक्त से बीमार चल रहे हैं। वो डायबिटीज (मधुमेह) से पीड़ित हैं। पिछले मई में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। उन्हें इलाज के लिए बार- बार विदेश जाना होता है। ऐसे में उनके स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें आराम दिया जा सकता है।

पीयूष गोयल
केंद्र सरकार के रेलवे और कोयला मंत्री पीयूष गोयल को सरकार वित्त मंत्रालय का प्रभार सौंप सकती है। पिछले पांच साल से अरुण जेटली की गैरमौजूदगी में उन्होंने ही वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाली है। पेशे से सीए रह चुके पीयूष गोयल जेटली की गैरमौजूदगी में बजट भी पेश किया। बेदाग छवि वाले पीयूष गोयल पर सरकार भरोसा जता सकती है और उन्हें वित्त मंत्रालय का अहम कार्यभार सौंप सकती है।

अमित शाह के हाथों में कमान
सबको सांसद बनाने वाले अमित शाह पहली बार लोकससभा चुनाव लड़कर और जीतकर आए हैं। माना जा रहा है कि अमित शाह के हाथों में वित्त मंत्रालय की कमान सौंपी जा सकती है। अमित शाह की एंट्री सुरक्षा पर कैबिनेट समिति के जरिए हो सकती है। आपको बता दें कि पीएम मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो उस वक्त अमित शाह गृहमंत्री का कार्यभार संभाल रहे थे।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications