कौन होगा कर्नाटक का मुख्यमंत्री, मल्लिकार्जुन खड़गे कल बेंगलुरु में कर सकते हैं घोषणा: सूत्र
कर्नाटक के मुख्यमंत्री के लिए कल घोषणा हो सकते हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे कल बेंगलुरू में मुख्यमंत्री की घोषणा कर सकते हैं।

Karnataka Chief Minister: कर्नाटक चुनाव में भारी जीत के बाद कांग्रेस अभी तक मुख्यमंत्री का चयन नहीं कर पाई है। वहीं सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कल यानी बुधवार को बेंगलुरू में मुख्यमंत्री की घोषणा करेंगे। यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मल्लिकार्जुन खड़गे सलाह मशविरा कर रहे हैं। इसके बाद अंतिम फैसला लेंगे।
कांग्रेस के सामने मुख्य रूप से दो सीएम के चेहरे हैं। सिद्दारमैया और डीके शिवकुमार में से किसी एक को चुनना है। वहीं शनिवार को चुनाव जीतने के बाद अभी तक सीएम की घोषणा नहीं हुई है। कांग्रेस के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ताओं की भी टेंशन बढ़ रही है कि कर्नाटक का अगला सीएम कौन होगा।
वहीं, दूसरी तरफ सिद्दारमैया और डीके शिवकुमार के अलावा जी परमेश्वर को समर्थकों ने सीएम बनाए जाने की आवज बुलंद कर रहे हैं। जी परमेश्वर के सीएम पद के लिए नामित करने की मांग के साथ कर्नाटक में धरना दिया गया है। इस हफ्ते सोमवार तक कर्नाटक के सीएम का ऐलान होने की संभावना थी। कांग्रेस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर सीएम का फैसला छोड़ा है।
मल्लिकार्जुन खड़गे कल सीएम की घोषणा करेंगे। वे बेंगलुरू में यह घोषणा करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष ने इसको लेकर सभी से बात की है। अब राहुल गांधी और सोनिया गांधी की सलाह के बाद अंतिम निर्णय लेंगे। बेंगलुरू में कल फाइनल घोषणा की जाएगी। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज दिल्ली में दोनों संभावित उम्मीदवार डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया के साथ बैठक की।
Recommended Video

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की थी। मल्लिकार्जुन खड़गे आज राहुल गांधी और सोनिया गांधी से सलाह लेकर अंतिम फैसला लेंगे। 224 सीट वाली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 135 सीटों पर जीत दर्ज की है।
यह भी पढ़ें- कर्नाटक में सीएम के फैसले की जद्दोजहद के बीच डीके ने अब क्यों कहा ...एक मां अपने बच्चे को सब कुछ देगी












Click it and Unblock the Notifications