कर्नाटक में सीएम के फैसले की जद्दोजहद के बीच डीके ने अब क्यों कहा ...एक मां अपने बच्चे को सब कुछ देगी
कर्नाटक के सीएम की रेस में शामिल प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कर्नाटक में जीत के बाद उनका अगला फोकस आम चुनाक में कांग्रेस को कर्नाटक में 20 सीटों पर जीत दिलानी है।

कर्नाटक में 135 पर सीटों पर जीत हासिल करने वाली कांग्रेस ने अभी तक उनकी सरकार का मुख्यमंत्री कौन होगा इसको लेकर खुलासा नहीं किया है। कर्नाटक में अभी मुख्यमंत्री के पद को लेकर कांग्रेस में नाटक जारी है। इस पद के प्रबल दावेदार सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार हैं।
खड़गे और राहुल गांधी कर रहे अब बैठक
कांग्रेस ने इन दोनों के बीच किसे मुख्यमंत्री बनाया जाए इसके लिए पर्यक्षकों की टीम के जरिए कांग्रेस के निवनिर्वाचित एमएल का मूड भी जान लिया है। इसके बाद लगातार कांग्रेस दिल्ली में बैठक पर बैठक कर रही है। इसके बाइ भी जब किसी नजीजे पर नहीं पहुंची तो राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे अकेले बंद दरवाजे में बैठक कर रहे हैं।
बैकस्टैब नहीं करेंगे डीक शिवकुमार
वहीं सोमवार को डीके शिवकुमार ने अपना दिल्ली रौदा अचानक कैंसिल करते हुए सिद्धारमैया को बधाई दे डाली थी, जिसके बाद अटकलें लगाई जा रही कि कांग्रेस आलाकमान के फैसले से डीके नाखुश है। हालांकि शिवकुमार ने मंगलवार को कहा कि वो कांग्रेस पार्टी के सदस्य हैं और 'बैकस्टैब' नहीं करेंगे, भले ही आलाकमान उनकी अनदेखी करे। इसके साथ ही डीके ने कहा पार्टी मेरी भगवान है...हमने इस पार्टी का निर्माण किया है, मैं इसका हिस्सा हूं और इसमें मैं अकेला नहीं हूं।
मैं ब्लैकमेल नहीं करूंगा
मीडिया से बात करते हुए डीके शिवकुमार ने कहा हमारा एक संयुक्त घर है, हमारी संख्या 135 है। मैं यहां किसी को विभाजित नहीं करना चाहता। चाहे वे मुझे पसंद करें या न करें, मैं एक जिम्मेदार व्यक्ति हूं। मैं बैकस्टैब नहीं करूंगा और मैं ब्लैकमेल नहीं करूंगा।
एक मां अपने बच्चे को सब कुछ देगी
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके ने कहा हमने यह पार्टी (कांग्रेस) बनाई है, हमने यह घर बनाया है। मैं इसका हिस्सा हूं... एक मां अपने बच्चे को सब कुछ देगी। कांग्रेस केंद्रीय नेतृत्व मंगलवार शाम को कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा करेगा।
डीके ने बताया उनका अगल लक्ष्य क्या है
इसके साथ ही उन्होंने दोबारा बताया कि कुछ स्वास्थ्य कारणों से अपनी दिल्ली यात्रा रद्द कर दी है। कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कर्नाटक में जीत के बाद अब उनकी अगली चुनौती अगले साल लोकसभा चुनाव में कर्नाटक में कांग्रेस के लिए 20 सीटें जीतना है।












Click it and Unblock the Notifications