Who was Agnivesh Agarwal? वेदांता ग्रुप के चेयरमैन के बेटे की कैसे हुई मौत, जानें कितनी संपत्ति के थे मालिक
Who was Agnivesh Agarwal? वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के सबसे बड़े बेटे अग्निवेश अग्रवाल का बुधवार को 49 वर्ष की आयु में दुखद निधन हो गया। स्कीइंग दुर्घटना के बाद उनका न्यूयॉर्क के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था लेकिन बुधवार को अग्निवेश का अचानक निधन हो गया। उनके पिता अनिल अग्रवाल ने यह जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है।
कैसे हुई अग्निवेश अग्रवाल की मौत?
पिता अनिल अग्रवाल ने बताया कि अग्निवेश का निधन न्यूयॉर्क के माउंट सिनाई अस्पताल में हुआ, जहां वे अमेरिका में हुई एक स्कीइंग दुर्घटना से उबर रहे थे लेकिन अचानक कार्डियक अरेस्ट आया, जिसने उनकी जान ले ली। इनके पिता अनिल अग्रवाल ने अपनी एक भावुक पोस्ट में कहा, "अमेरिका में एक स्कीइंग दुर्घटना के बाद वह ठीक हो रहा था... हमें लगा था कि बुरा वक्त पीछे छूट गया है। लेकिन भाग्य को कुछ और मंजूर था, और एक अचानक कार्डियक अरेस्ट ने हमारे बेटे को हमसे छीन लिया।" जानिए आखिर कौन थे अग्निवेश अग्रवाल और क्या करते थे?

कौन थे अग्निवेश अग्रवाल?
अग्निवेश अग्रवाल देश के जाने-माने औद्योगिक घरानों में से एक वेदांता ग्रुप से जुड़े हुए थे। उनका जन्म 3 जून, 1976 को पटना में हुआ था और वे स्व-निर्मित अरबपति अनिल अग्रवाल के सबसे बड़े बेटे थे। अनिल अग्रवाल ने अग्निवेश को "शक्ति, करुणा और उद्देश्य से भरा व्यक्ति" बताया, जिसने एक मध्यमवर्गीय बिहारी परिवार से निकलकर कॉर्पोरेट जगत में अपनी पहचान बनाई। अग्निवेश एक खिलाड़ी, संगीतकार और विनम्र स्वभाव के व्यक्ति थे।
Agnivesh Agarwal Education: अग्निवेश अग्रवाल कितने पढ़ें-लिखे थे?
अग्निवेश अग्रवाल शुरुआती शिक्षा अजमेर के प्रतिष्ठित मेयो कॉलेज में हुई। इसके बाद वे मुंबई विश्वविद्यालय से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में स्नातक की डिग्री हासिल करने मुंबई चले गए। शिक्षा पूरी करने के उपरांत, उन्होंने एक सफल पेशेवर करियर की नींव रखी और फुजैराह गोल्ड की स्थापना में अहम भूमिका निभाई।
Agnivesh Agarwal career: अग्निवेश अग्रवाल बिजनेस करियर
अग्निवेश अग्रवाल की वेदांता ग्रुप और संबद्ध कंपनियों में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली। वे पहले हिंदुस्तान जिंक के Non-executive प्रेसिडेंट अध्यक्ष थे और 2019 में उन्होंने यह पोस्ट छोड़ दी थी। इसके अलावा, पंजाब की सबसे बड़े ग्रीनफील्ड थर्मल पावर परियोजनाओं में से एक, TSPL की देखरेख भी कर रहे थे। यूएई स्थित बहुमूल्य धातु रिफाइनरी फुजैराह गोल्ड एफजेडसी के प्रेसिंडेट और मैनेजमेंट डायरेक्टर भी वही थे।
अग्निवेश ने ट्विन स्टार इंटरनेशनल लिमिटेड और स्टरलाइट डिस्प्ले टेक्नोलॉजीज सहित समूह की अन्य सहायक कंपनियों में भी निदेशक का पद संभाला। कॉर्पोरेट सेक्टर में उन्हें लगभग दो दशकों का व्यापक अनुभव था, इनके पिता ने बताया अग्निवेश आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में दृढ़ विश्वास रखते थे। अग्निवेश अक्सर अपने पिता से कहते थे, "पापा, एक देश के तौर पर हमारे पास किसी चीज़ की कमी नहीं है। हम कभी पीछे क्यों रहें?"
Agnivesh Agarwal Wife: अग्निवेश अग्रवाल की पत्नी कौन हैं?
अग्निवेश अग्रवाल की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी शादी पूजा बांगुर से हुआ था, जो श्री सीमेंट के प्रबंध निदेशक हरि मोहन बांगुर की बेटी हैं। उनकी बहन प्रिया अग्रवाल हेब्बार वर्तमान में हिंदुस्तान जिंक की अध्यक्ष के साथ-साथ वेदांता की गैर-कार्यकारी निदेशक भी हैं।
Agnivesh Agarwal Net Worth: कितनी संपति के मालिक थे अग्निवेश अग्रवाल?
अग्निवेश अग्रवाल की व्यक्तिगत निवल संपत्ति सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है। हालांकि, वे अग्रवाल परिवार की अरबों डॉलर की संपत्ति का महत्वपूर्ण हिस्सेदार थे। उनके पिता, अनिल अग्रवाल की अनुमानित कुल संपत्ति 2025 के अंत तक लगभग ₹3.66 लाख करोड़ आँकी गई है। अग्निवेश ने स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में एक एंजेल निवेशक के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभाई थी, जहाँ उन्होंने कई स्टार्टअप्स में निवेश किया।












Click it and Unblock the Notifications