कौन हैं मोहम्मद हारून और तुफैल,जो पाकिस्तान के लिए कर रहे थे जासूसी? क्या है 600 पाकिस्तानी नंबर का सच?
UP ATS arrests two accused of spying for Pakistan: पाकिस्तान के लिए जासूसी मामले में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को लेकर हिसार पुलिस ने जहां एक प्रेस नोट जारी करके कहा है कि अभी तक पूछताछ से ये साफ नहीं हुआ है कि 'वो किसी भी तरह की आतंकी गतिविधियों में शामिल है, हालांकि वो पाकिस्तानी खुफिया एजेंट के संपर्क में थी।' मालूम हो कि कोर्ट ने गुरुवार को उसकी रिमांड चार दिन के लिए और बढ़ा दी है।
तो वहीं दूसरी ओर 22 मई को ही उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ते (यूपी एटीएस) ने राष्ट्र के खिलाफ गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में मोहम्मद हारून और तुफैल नाम के दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। उन पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने और पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों के साथ अवैध वित्तीय लेन-देन में भाग लेने का आरोप है।
आपको बता दें मोहम्मद हारून दिल्ली का रहने वाला है और कबाड़ बेचने का काम करता था, उस पर आरोप है कि वो पाकिस्तान उच्चायोग के एक कर्मचारी मुजम्मल हुसैन के संपर्क में था।
वीजा दिलवाने के नाम पर अवैध धन वसूली का काम
वो मुजम्मल हुसैन के साथ मिलकर पाकिस्तान का वीजा दिलवाने के नाम पर अवैध धन वसूली करता था और भारत से जुड़ी जानकारियां उसे देता था। एटीएस ने उसके पास से दो मोबाइल और 16900 रुपये भी बरामद किए हैं।
मालूम हो कि मोहम्मद हारून दिल्ली के सीलमपुर ,के अतीकुरर्हमान का बेटा है , मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उसने पूछताछ में बताया है कि 'उसकी पाकिस्तान में रिश्तेदारी है, वो अक्सर वहां आया-जाया करता था और इसी दौरा उसकी मुलाकात मुजम्मल हुसैन से हुई थी।'
मोहम्मद तुफैल को एटीएस ने वाराणसी से अरेस्ट किया है
तो वहीं दूसरी ओर मोहम्मद तुफैल को एटीएस ने वाराणसी से अरेस्ट किया है। उस पर भी वह खुफिया जानकारियां पाकिस्तान को भेजने का आरोप है, वो 25 साल का है, वो बहुत सारे मौलवियों क संपर्क में था। वो वाराणसी के थाना जैतपुरा के दोशीपुरा का निवासी है और उसके पिता का नाम मकसूद आलम है।
मोहम्मद तुफैल के मोबाइल फोन से 600 से ज्यादा पाकिस्तानी नंबर मिले हैं!
आज तक की खबर के मुताबिक वो पिछले काफी वक्त से पाकिस्तान के सोशल मीडिया ग्रुप से जुड़ा हुआ है, जिसमें 600 से ज्यादा नंबर है। वो पाकिस्तानी महिला, जिसका नाम नफीसा, बताया जा रहा है, के संपर्क में था और वाराणसी के प्रमुख स्थलों की बातें भी उसे बताया करता था। एटीएस की टीम आज दोनों आरोपियों को लखनऊ कोर्ट में पेश करेगी।













Click it and Unblock the Notifications