किस यश बिड़ला का है स्विस बैंक में पैसा? जानते उसकी 10 खास बातें
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) कौन है यश बिड़ला? आज सारे मीडिया में वह छाया हुआ है। उस पर आरोप है कि उसने अपना बहुत सा पैसा स्विस बैंक में रखा हुआ है।

उसका नाम इस तरह के आरोपों में आने के कारण सारे कारपोरेट जगत में सनसनी फैल गई है। आखिर य़श बिड़ला का संबंध बिड़ला घराने से है। बिड़ला घराना यानी देश का चोटी का कारपोरेट घराना।
आइये जानते है उसके बारे में 10 खास बातें-
- यश बिड़ला चेयरमेन है यशोवर्धन बिड़ला ग्रुप के।
- उनके समूह का मशीन टूल्स, इंजन पाइप्स, इंफोटक,ट्रेवल, स्टील समेत अनेक क्षेत्रों में तगड़ा कारोबार है।
- वे बाडी बिल्डिंग भी करते हैं। वे किसी फिल्मी सितारे की तरह हैंडसम लगते हैं।
- यश बिड़ला की धर्म-कर्म में गहरी आस्था है।
- उनके पिता अशोक बिड़ला भी देश के नामी उद्योगपति थे। उनका एक विमान हादसे में निधन हुआ था।
- वे मुंबई में गोपी बिड़ला स्कूल और अशोक बिड़ला अस्पताल भी चलाते हैं।
- वे सुजाता बिड़ला चैरिटी ट्रस्ट भी चलाते हैं।
- यश बिड़ला के समूह में करीब तीन हजार से ज्यादा मुलाजिम हैं।
- वे कारपोरेट घरानों के संगठनों जैसे फिक्की या सीआईआई की राजनीति से दूर रहते हैं।
- वे रोज करीब दो घंटे जिम भी जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications