ये है दुनिया का सबसे अमीर परिवार, अंबानी, अडानी, टाटा के पैसे मिला दें, तब भी ज्यादा होगी इनकी संपत्ति
Worlds Most Richest Royal Family: क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे अमीर परिवार कौन है और वह कहां रहते हैं। इस लेख में हम दुनिया के सबसे अमीर और शाही परिवार के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनके संपत्ति मशहूर अरबपतियों एलन मस्क, बिल गेट्स, रतन टाटा, मुकेश अंबानी और गौतम अडानी की संयुक्त संपत्ति से ज्यादा है।

इस शाही परिवार की संपत्ति ब्रिटिश राजघराने से 16 गुना ज्यादा है। अगर आपको भी लगता है कि दुनिया की सबसे रॉयल फैमिली ब्रिटिश राजघराना है तो आप गलत हैं। इस रॉयल फैमिली के पास इतनी संपत्ति है कि अगर ये संपत्ति बांट दे तो कई देशों गरीबी कम हो जाएगी।
आइए जानें इस शाही परिवार के बारे में?
- दुनिया का सबसे अमीर शाही परिवार कोई और नहीं बल्कि 'द रॉयल फैमिली ऑफ सऊदी' है। ये दुनिया के सबसे अमीर परिलार है।
- सऊदी अरब में 1932 से सऊद राजवंश का राज है...इनकी रॉयल फैमिली की सपंत्ति तब से लेकर आजतक बढ़ती ही जा रही है।
- सऊद का घर (House of Saud) विश्व स्तर पर सबसे धनी और सबसे प्रभावशाली राजवंशों में से एक है। इनकी संपत्ति 1.4 खरब अमेरिकी डॉलर है। ये संपत्ति ब्रिटिश रॉयल फैमिली से 16 गुना अधिक है।
- सऊदी शाही परिवार, हाउस ऑफ सऊद की कुल संपत्ति प्रसिद्ध अरबपतियों एलन मस्क, बिल गेट्स, रतन टाटा, मुकेश अंबानी और गौतम अदानी की संयुक्त संपत्ति से अधिक है।
- फोर्ब्स के मुताबिक टेस्ला और स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क की कुल संपत्ति 251.3 बिलियन डॉलर है, जबकि माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स की कुल संपत्ति 119.6 बिलियन डॉलर है।

15000 लोग हैं इस शाही परिवार में शामिल
- सऊदी शाही परिवार के किंग फिलहाल सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सऊद हैं। इस शाही परिवार में फिलहाल 15000 लोग शामिल हैं।
- बड़े परिवार के बावजूद इस शाही परिवार का पैसा लगभग 2000 रिश्तेदारों द्वारा नियंत्रित किया जाता है। ये संपत्ति खासतौर पर सऊदी अरब के संस्थापक अब्दुल अजीज बिन अब्दुल रहमान के वंशज द्वारा ये सबकुछ मैनेज किया जाता है।
- वर्तमान में परिवार के सबसे प्रमुख व्यक्ति क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान हैं, जो सऊदी अरब के वास्तविक शासक और प्रधानमंत्री के रूप में कार्यरत हैं।
- फिलहाल इस परिवार का सबसे धनी सदस्य अलवलीद बिन तलाल अल हैं, इनके पास अनुमानित कुल संपत्ति लगभग 20 अरब अमेरिकी डॉलर है।
- बता दें कि सऊदी अरब के किंग सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सऊद और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान भी रईस हैं, लेकिन इनकी संपत्तियों का खुलासा नहीं किया गया है।
इनके शाही महल में 1 हजार से ज्यादा हैं कमरे
- सऊदी अरब के राजा अल यामामा पैलेस में रहते हैं। ये उनका अधिकारिक निवास स्थान है।
- यामामा पैलेस 4 मिलियन वर्ग फुट में बना हुआ है, जिसमें एक हजार से ज्यादा कमरे हैं।
- इस घर में पार्क, मूवी थियेटर, कई स्विमिंग पूल और एक मस्जिद भी है। सऊदी राजघरानों की शानदार जीवनशैली और फिजूलखर्ची लोगों को बहुत ज्यादा आकर्षित करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications