कौन हैं विवेक बिंद्रा की नई-नवेली पत्नी यानिका, जो FIR में बोलीं- पति ने पीटा, कान का पर्दा फाड़ा, बाल उखाड़े...
Vivek Bindra Wife: मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा की नई-नवेली पत्नी यानिका बिंद्रा (Yanika Bindra) ने उनपर घरेलू हिंसा और मारपीट का आरोप लगाया है। नोएडा के थाने में FIR भी दर्ज की गई है। विवेक बिंद्रा ने 6 दिसंबर 2023 को यानिका से दूसरी शादी की थी और कुछ घंटों बाद ही उनकी बंद कमरे में बेरहमी से पिटाई की।
FIR में यानिका की ओर से लिखा गया है कि, विवेक बिंद्रा ने बंद कमरे में उनको पीटा, थप्पड़ मारे, बाल उखाड़े हैं। जिसकी वजह से कान का पर्दा भी फट गया है। अस्पताल से यानिका का वीडियो भी सामने आया है। ऐसे में अब लोग ये जानना चाहते हैं कि यानिका कौन हैं और क्या करती हैं?

Who is Vivek Bindra Wife Yanika Bindra: कौन है विवेक बिंद्रा की दूसरी पत्नी यानिका बिंद्रा
विवेक बिंद्रा ने 41 साल की उम्र में यानिका से ये दूसरी शादी थी। विवेक बिंद्रा की पहली पत्नी गीतिका सबरवाल से भी उनका विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। विवेक और गीतिका की शादी से एक बेटा भी है। पहली पत्नी से विवाद के बाद विवेक ने यानिका से 06 दिसंबर 2023 को दूसरी शादी की थी।
यानिका दिल्ली एनसीआर की रहने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उनका परिवार गाजियाबाद का रहने वाला है। यानिका की उम्र 30 साल बताई जा रही है। हालांकि उनके बारे में पर्सनल जानकारी ज्यादा सामने नहीं आ पाई है।
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक शादी के आठ दिन बाद 14 दिसंबर को नोएडा सेक्टर 126 पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। हालांकि ये मामला 22 दिसंबर को मीडिया में सबके सामने आया है।
FIR में विवेक बिंद्रा पर क्या-क्या आरोप हैं?
गाजियाबाद के चंदर नगर के रहने वाले यानिका के भाई वैभव क्वात्रा ने अपनी बहन की ओर से विवेक बिंद्रा पर घरेलू हिंसा और मारपीट करने का आरोप लगाया है। विवेक ने एफआईआर में कहा है कि, उनकी बहन यानिका को विवेक ने एक कमरे में बंद कर दिया था, गालियां दीं और उसके साथ मारपीट की, जिससे उसके पूरे शरीर पर चोटें आईं।
आरोप है कि विवेक की पिटाई की वजह से यानिका के कान पर्दा फट गया है। वो ठीक से सुनने में असमर्थ हैं। यानिका फिलहाल दिल्ली के कैलाश दीपक अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विवेक ने कथित तौर पर अपनी पत्नी का फोन भी तोड़ दिया है। नोएडा पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि गहन जांच की जाएगी जिसके आधार पर उचित कदम उठाए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications