Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कौन हैं देश के 10 सबसे ज्यादा पैसे वाले मंत्री? लिस्ट में सिर्फ 2 BJP नेता, किसके सिर पर है कितना कर्जा

Top 10 Richest Ministers In India Net Worth: चुनावी अधिकार संगठन एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने देशभर के मंत्रियों की संपत्ति और देनदारियों पर एक चौंकाने वाली रिपोर्ट जारी की है। इसमें 27 राज्यों की विधानसभाओं, 3 केंद्रशासित प्रदेशों और केंद्र सरकार के मंत्रियों का विश्लेषण किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के 10 सबसे अमीर मंत्रियों की लिस्ट में 4 तेलुगू देशम पार्टी (TDP) के नेता, 4 कांग्रेस से और सिर्फ 2 बीजेपी के नेता शामिल हैं।

सबसे अमीर केंद्रीय मंत्री बने हैं TDP नेता डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी, जिनके पास बेहिसाब संपत्ति दर्ज है। वहीं दूसरे पायदान पर हैं कर्नाटक के डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार। बीजेपी से लिस्ट में जगह बनाने वाले नेताओं में मंगल प्रभात लोढ़ा का नाम 8वें नंबर पर और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम 10वें नंबर पर है।

India Top 10 Ministers with Highest Net Worth

लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती। ADR रिपोर्ट में सबसे ज्यादा कर्ज में डूबे मंत्रियों की भी लिस्ट सामने आई है। इसमें भी सबसे ऊपर हैं डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी, जबकि दूसरे नंबर पर हैं बीजेपी नेता मंगल प्रभात लोढ़ा। यानि देश के सबसे अमीर नेताओं में से ही कई पर सबसे ज्यादा कर्ज का बोझ भी है। ऐसे में आइए जानें देश के 10 अमीर मंत्रियों के पास कितना पैसा है और 10 कर्ज लेने वाले नेताओं में कौन-कौन शामिल हैं।

Top 10 Richest Minister In India: कौन हैं देश के 10 सबसे अमीर मंत्री

🔵 1. डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी (संपत्ति- 5705 करोड़)

  • लोकसभा 2024 से चुने गए तेलुगू देशम पार्टी (TDP) के सांसद डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी अमीर मंत्रियों की लिस्ट में पहले स्थान पर हैं।
  • चल संपत्ति (Movable Assets): 5598 करोड़ रुपये से ज्यादा
  • अचल संपत्ति (Immovable Assets): 106 करोड़ रुपये
  • कुल संपत्ति (Total Assets): 5705 करोड़ रुपये+

🔵 2. डी. के. शिवकुमार (1413 करोड़)

  • कर्नाटक के डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता डी. के. शिवकुमार दूसरे स्थान पर हैं।
  • चल संपत्ति: 273 करोड़ रुपये+
  • अचल संपत्ति: 1140 करोड़ रुपये+
  • कुल संपत्ति: 1413 करोड़ रुपये+

🔵 3. चंद्रबाबू नायडू (913 करोड़)

  • आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और टीडीपी के वरिष्ठ नेता चंद्रबाबू नायडू तीसरे पायदान पर हैं।
  • चल संपत्ति: 810 करोड़ रुपये+
  • अचल संपत्ति: 121 करोड़ रुपये+
  • कुल संपत्ति: 913 करोड़ रुपये+

🔵 4. नारायण पोंगुरु (824 करोड़)

  • टीडीपी के नेता नारायण पोंगुरु चौथे नंबर पर हैं।
  • चल संपत्ति: 179 करोड़ रुपये+
  • अचल संपत्ति: 644 करोड़ रुपये+
  • कुल संपत्ति: 824 करोड़ रुपये+

🔵 5. सुरेशा बी.एस. (648 करोड़)

  • कांग्रेस नेता सुरेशा बी.एस. पांचवे नंबर पर हैं।
  • चल संपत्ति: 64 करोड़ रुपये+
  • अचल संपत्ति: 584 करोड़ रुपये+
  • कुल संपत्ति: 648 करोड़ रुपये+

🔵6. गड्डम विवेकानंद (606 करोड़ )

  • तेलंगाना से कांग्रेस नेता गड्डम विवेकानंद छठे स्थान पर हैं।
  • चल संपत्ति: 380 करोड़ रुपये+
  • अचल संपत्ति: 225 करोड़ रुपये+
  • कुल संपत्ति: 606 करोड़ रुपये+

🔵 7. नारा लोकेश (542 करोड़)

  • टीडीपी के नेता और चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश सातवें स्थान पर हैं।
  • चल संपत्ति: 394 करोड़ रुपये+
  • अचल संपत्ति: 148 करोड़ रुपये+
  • कुल संपत्ति: 542 करोड़ रुपये+

🔵 8. मंगल प्रभात लोढ़ा (447 करोड़)

  • भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मंगल प्रभात लोढ़ा आठवें स्थान पर हैं।
  • चल संपत्ति: 228 करोड़ रुपये+
  • अचल संपत्ति: 219 करोड़ रुपये+
  • कुल संपत्ति: 447 करोड़ रुपये+

🔵 9. पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी (433 करोड़)

  • कांग्रेस नेता पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी नौवें स्थान पर हैं।
  • चल संपत्ति: 396 करोड़ रुपये+
  • अचल संपत्ति: 36 करोड़ रुपये+
  • कुल संपत्ति: 433 करोड़ रुपये+

🔵 10. ज्योतिरादित्य सिंधिया (424 करोड़)

  • सूची में दसवें नंबर पर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया हैं।
  • चल संपत्ति: 62 करोड़ रुपये+
  • अचल संपत्ति: 362 करोड़ रुपये+
  • कुल संपत्ति: 424 करोड़ रुपये+
Top 10 Richest Minister In India

भारत के 10 सबसे ज्यादा कर्ज वाले मंत्री (Top 10 Ministers with Highest liabilities)

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट के मुताबिक, देश के कई बड़े मंत्री न सिर्फ अमीर हैं, बल्कि उनके ऊपर भारी कर्ज भी है।

🔹 1. डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी: 1038 करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज दर्ज है।

🔹 2. मंगल प्रभात लोढ़ा: कर्ज 306 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

🔹 3. डीके शिवकुमार: कर्ज 265 करोड़ रुपये है।

🔹 4. प्रताप बाबुराव सरनाईक: 199 करोड़ रुपये की देनदारी है।

🔹 5. नारायण पोंगुरु (नेल्लोर सिटी): 190 करोड़ रुपये का कर्ज है।

🔹 6. पेमा खांडू (अरुणाचल प्रदेश): 180 करोड़ रुपये का कर्ज है।

🔹 7. सुरेशा बीएस (कांग्रेस नेता कर्नाटक) : 114 करोड़ रुपये का कर्ज है।

🔹 8. डी. सुदाकर (कांग्रेस नेता कर्नाटक): 114 करोड़ रुपये का कर्ज है।

🔹 9. एचडी कुमारस्वामी (जेडीएस): 82 करोड़ रुपये का कर्ज है।

🔹 10. बाबासाहेब मोहनराव पाटिल (एनसीपी): 75 करोड़ रुपये का कर्ज है।

Top 10 Richest Minister In India

ADR की ताजा रिपोर्ट 2023 और 2024 के विधानसभा और लोकसभा चुनावों के दौरान दाखिल हलफनामों पर आधारित हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+