शिवसेना और "धनुष तीर" चुनाव चिन्ह का असली हकदार कौन ? सुप्रीम कोर्ट इस पर 27 सितंबर को करेगा सुनवाई
शिवसेना और "धनुष तीर" चुनाव चिन्ह का असली हकदार कौन है? सुप्रीम कोर्ट इस पर 27 सितंबर को करेगा सुनवाई
मुंबई, 07 सितंबर: महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे ने शिवसेना में सेंध लगाकर भाजपा से हाथ मिलाकर सरकार तो बना ली है लेकिन शिवसेना पार्टी का असली हकदार कौन है ये मामला अभी भी सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। उद्धव ठाकरे के शिवसेना गुट या एकनाथ शिंदे शिवसेना गुट को असली शिवसेना होने की मान्यता दी जाए इस पर निर्णय सुप्रीम कोर्ट करेगा। कोर्ट ने कुछ दिनों पहले शिवसेना के असली हकदार होने संबंधी विवाद पर चुनाव आयोग से कोई भी निर्णय लेने पर रोक लगाई थी। वहीं अब सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि इस विवाद पर आगामी 27 सितंबर को सुनवाई करने का निर्णय किया है।

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बताया कि वह 27 सितंबर को विचार करेगा कि क्या भारत का चुनाव आयोग यह तय करने के लिए आगे बढ़े कि शिवसेना के उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे के बीच किस गुट को 'असली' शिवसेना पार्टी के रूप में मान्यता दी जाए और 'धनुष और तीर' का चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाए।












Click it and Unblock the Notifications