Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

PICS: कौन हैं तेज प्रताप की पत्नी ऐश्वर्या, जिनसे लेना चाहते हैं तलाक

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की शादी पांच महीने बाद ही टूटने के कगार पर है। तेज प्रताप ने कोर्ट में अर्जी डालकर पत्नी ऐश्वर्या से तलाक मांगा है।

Tej Pratap

नई दिल्ली। आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की शादी पांच महीने बाद ही टूटने के कगार पर है। तेज प्रताप ने कोर्ट में अर्जी डालकर पत्नी ऐश्वर्या से तलाक मांगा है। लालू के बड़े बेटे ने पटना सिविल कोर्ट में याचिका डाली है, जिसपर 29 नवंबर को सुनवाई होनी है। ऐश्वर्या संग तेज प्रताप की शादी इसी साल 12 मई को हुई थी। ऐश्वर्या बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा प्रसाद राय की पोती और पूर्व मंत्री चंद्रिका राय की बेटी हैं।

तेज प्रताप ने पत्नी से मांगा तलाक

तेज प्रताप ने पत्नी से मांगा तलाक

तेज प्रताप और उनकी पत्नी ऐश्वर्या के बीच कुछ भी ठीक-ठाक नहीं चल रहा है। तेज प्रताप ने पटना के सिविल कोर्ट में पत्नी से तलाक मांगते हुए याचिका दाखिल की है।

पांच महीने पहले ही ऐश्वर्या संग हुई थी शादी

पांच महीने पहले ही ऐश्वर्या संग हुई थी शादी

ऐश्वर्या राय संग तेज प्रताप की शादी इसी साल 12 मई को धूमधाम से हुई थी, जिसमें कई दिग्गज नेता शामिल हुए थे।

पूर्व मुख्यमंत्री की पोती हैं ऐश्वर्या

पूर्व मुख्यमंत्री की पोती हैं ऐश्वर्या

ऐश्वर्या राय पूर्व मंत्री चंद्रिका राय की तीन संतानों में सबसे बड़ी हैं। उन्होंने पटना के नॉट्रेडम स्कूल से पढ़ाई की है और उसके बाद उन्होंने दिल्ली से एमबीए किया है। वहीं तेज प्रताप केवल 12वीं तक पढ़े हैं।

ऐश्वर्या की तरफ से नहीं आया कोई बयान

ऐश्वर्या की तरफ से नहीं आया कोई बयान

ऐश्वर्या बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा राय की पोती हैं। उनके पिता चंद्रिका राय लालू के करीबी मानें जाते हैं। ऐसे में क्या दोनों का तलाक राजनीतिक रिश्तों में भी टेंशन लेकर आएगा?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+