अरबों की संपत्ति, फिर भी पहनती हैं सिर्फ 2 हजार की साड़ी, कौन हैं सुधा मूर्ति, जो बनने वाली हैं राज्यसभा सांसद

Sudha Murty Rajya Sabha MP: इन्फोसिस की को-फाउंडर, मशहूर शिक्षिका और लेखिका सुधा मूर्ति को राज्यसभा के लिए मानोनीत किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुधा मूर्ति को राज्यसभा के लिए मनोनित किया है। शपथ लेने के बाद वो राज्यसभा सांसद बन जाएंगी।

सुधा मूर्ति भारत के जाने-माने बिजनेसमैन एन आर नारायण मूर्ति की पत्नी हैं। सुधा मूर्ति ब्रिटेन पीएम ऋषि सुनक (Rishi Sunak) की सास हैं। ऋषि सुनक की पत्नी अक्षता मूर्ति (Akshata Murty) सुधा मूर्ति और एन आर नारायण मूर्ति की बेटी हैं।

Sudha Murty Rajya Sabha MP

अपनी सादगी के लिए सोशल मीडिया पर मशहूर हैं सुधा मूर्ति

सुधा मूर्ति अरबों की संपत्ति की मालिकन हैं। सोशल मीडिया पर सुधा मूर्ति अपनी सादगी के लिए जानी जाती हैं। वो एक समाजसेवी भी हैं....वो अपना ज्यादातर वक्त भारत के गांवों में समाज सेवा करने में बिताती हैं।

सुधा मूर्ति ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो भले एक बड़ी कंपनी की मालकिन हैं और अरबों की संपत्ति है, लेकिन वो सादा जीवन जीना पसंद करती हैं। सुधा मूर्ति ने कहा था कि वो कभी भी कपड़ों पर ज्यादा पैसा खर्च नहीं करती हैं,....उन्होंने कहा था कि उन्होंने आज तक कभी भी 2 हजार रुपये से ज्यादा महंगी साड़ी नहीं पहनी है।

सुधा मूर्ति ने 30 सालों से नहीं खरीदी एक भी साड़ी

सुधा मूर्ति ने खुलासा किया था कि उन्होंने पिछले 30 सालों से एक भी साड़ी नहीं खरीदी है। सुधा मूर्ति ने ये फैसला वाराणसी की यात्रा करने के बाद लिया था। सुधा मूर्ति ने कहा था कि, ''अब मैं सिर्फ जरूरी चीजों की खरीदारी के लिए पैसे खर्च करती हूं।''

Sudha Murty Rajya Sabha MP

who is Sudha Murty: कौन हैं सुधा मूर्ति

  • सुधा मूर्ति एक भारतीय शिक्षिका और लेखिका हैं। उनके पति का नाम एन आर नारायण मूर्ति है। जो इन्फोसिस के फाउंडर हैं। सुधा मूर्ति भी पति एन आर नारायण मूर्ति के साथ इन्फोसिस की को-फाउंडर हैं।
  • सुधा मूर्ति इंफोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष भी हैं। सुधा मूर्ति को भारत सरकार द्वारा सामाजिक कार्यों के लिए भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।

  • सुधा मूर्ति 150 से ज्यादा किताबें लिख चुकी हैं। इनकी किताबें पारंपरिक लिंग मानदंडों और समाद की रूढ़िवादी सोच को खारिज करती है।
  • सुधा मूर्ति का जन्म कर्नाटक के शिगगांव में हुआ है। उनके पिता का नाम डॉ. आर.एच. कुलकर्णी और माता का नाम विमला कुलकर्णी है। सुधा मूर्ति ने B.V.B कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीई किया है।
  • सुधा मूर्ति अपने कॉलेज से पढ़ाई करने वाली उस वक्त एक मात्र महिला छात्रा थीं और टॉपर थीं। उन्हें टॉप करने पर तत्कालीन कर्नाटक के मुख्यमंत्री देवराज उर्स से गोल्ड मेडल मिला था। सुधा मूर्ति ने भारतीय विज्ञान संस्थान से कंप्यूटर विज्ञान में एम.ई. भी किया है। जहां भी वो गोल्ड मेडलिस्ट रही हैं।
  • सुधा मूर्ति पुणे में टेल्को में काम करने के दौरान नारायण मूर्ति से मिली थीं। सुधा मूर्ति और नारायण मूर्ति ने 10 फरवरी 1978 में शादी की थी। इनके दो बच्चे हैं, एक अक्षता मूर्ति और दूसरे रोहन मूर्ति।
Sudha Murty Rajya Sabha MP

Sudha Murty Net Worth: सुधा मूर्ति की संपत्ति

  • इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक सुधा मूर्ति की संपत्ति 775 करोड़ रुपये है। लेकिन फिर भी वो सादगी का जीवन जीती हैं।
  • सुधा मूर्ति ही नहीं बल्कि उनके पति नारायण मूर्ति भी सादगी से जीवन बिताना पसंद करते हैं। फोर्ब्स ने उनकी कुल संपत्ति $4.4 बिलियन (लगभग 36,690 करोड़ रुपये) बताई है।
  • सुधा मूर्ति और नारायण मूर्ति के पास 20 हजार से ज्यादा किताबों का कलेक्शन है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+