Who is Sonam Wangchuk? जिन्हें सरकार ने लद्दाख में Gen-Z हिंसा भड़काने के लिए ठहराया जिम्मेदार
Who is Sonam Wangchuk? देश के सबसे शांत और खूबसूरत स्थान लेह-लद्दाख में बुधवार को अचानक हिंसा भड़क उठी, बुधवार को अचानक लोग सड़कों पर निकल आए और अशांति फैल गई। इस घटना में प्रदर्शनकारी युवाओं ने पथराव किया और भाजपा कार्यालय में आग लगा दी। इस हिंसक प्रदर्शन में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 70 अन्य घायल हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लद्दाख और करगिल में बीएनएसएस की धारा 163 लागू कर दी गई है।
लेह में हुई हिंसा के लिए केंद्र सरकार ने सोशल एक्टविस्ट सोनम वांगचुक को जिम्मेदार ठहराया है। यह हिंसा पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के आंदोलन के दौरान हुई, जिसमें लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा और संविधान की छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग की जा रही थी।

गृह मंत्रालय ने एक बयान जारी कर दावा किया है कि वांगचुक ने 'अरब स्प्रिंग' और 'नेपाल Gen Z प्रोटेस्ट का जिक्र कर करके भीड़ को भड़काया। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार लगातार संवाद में लगी हुई थी।
गृह मंत्रालय ने बताया कि 10 सितंबर को सोनम वांगचुक ने भूख हड़ताल शुरू की, जबकि उनकी मांगें पहले से ही उच्चाधिकार प्राप्त समिति (एचपीसी) की चर्चा का हिस्सा थीं। सरकार ने लद्दाख में अनुसूचित जनजाति का आरक्षण 45% से बढ़ाकर 84% किया, परिषदों में महिलाओं को 1/3 आरक्षण दिया और भोटी व पुर्गी भाषाओं को आधिकारिक मान्यता दी।
इसके अलावा, 1800 पदों पर भर्ती भी शुरू की गई। मंत्रालय ने आरोप लगाया कि वांगचुक ने 'अरब स्प्रिंग' और 'जेन जेड' आंदोलनों का हवाला देकर भीड़ को उकसाया। 24 सितंबर को लेह में हिंसक भीड़ ने राजनीतिक दल और सीईसी कार्यालय में आगजनी की, पुलिस वाहनों को जलाया और 30 से अधिक सुरक्षाकर्मी घायल हुए।
हालात बेकाबू होने पर पुलिस को आत्मरक्षा में गोली चलानी पड़ी, जिसमें कुछ लोगों की मौत हुई। मंत्रालय ने कहा कि शाम 4 बजे तक स्थिति नियंत्रित कर ली गई थी। गृह मंत्रालय ने वांगचुक पर हिंसा के बीच अनशन तोड़कर गांव लौटने और स्थिति को शांत करने का प्रयास न करने का भी आरोप लगाया।
Who is Sonam Wangchuk: कौन हैं सोनम वांगचुक?
1 सितंबर 1966, लद्दाख में जन्में Sonam Wangchuk एक इंजीनियर, नवप्रवर्तक (innovator), शिक्षाविद् और पर्यावरणविद् हैं। उन्हें मुख्य रूप से शिक्षा के क्षेत्र में उनके अनोखे योगदान और लद्दाख में टिकाऊ विकास (sustainable development) के लिए किए गए कार्यों के लिए जाना जाता है।
- SECMOL (Students' Educational and Cultural Movement of Ladakh) के संस्थापक
- "Ice Stupa" तकनीक के आविष्कारक
- शिक्षा प्रणाली में सुधार के लिए कार्य
- आमिर ख़ान की फिल्म "3 Idiots" का चरित्र 'फुंसुख वांगडू' उन्हीं से प्रेरित है।
प्रमुख उपलब्ध्यिां
SECMOL (सेकमोल)
यह एक वैकल्पिक स्कूल है जो पारंपरिक शिक्षा प्रणाली से अलग सोच को बढ़ावा देता है। यहाँ "असफल" माने गए छात्रों को व्यावहारिक और जीवनोपयोगी शिक्षा दी जाती है।
आइस स्तूपा (Ice Stupa)
पानी की समस्या को हल करने के लिए सोनम ने कृत्रिम ग्लेशियर बनाने की तकनीक विकसित की। ये "आइस स्तूपा" गर्मियों में धीरे-धीरे पिघलते हैं और किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिलता है।
इस सबके अलावा लद्दाख में सौर ऊर्जा और प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग को बढ़ावा दिया है।
Sonam Wangchuk को मिल चुके हैं ये सम्मान
- लद्दाख में सौर ऊर्जा और प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग को बढ़ावा दिया है।
- पुरस्कार और सम्मान
- रेमन मैगसेसे अवॉर्ड (2018)
- रोलेक्स अवॉर्ड फॉर एंटरप्राइज
- गूगल साइंस फेयर में सम्मान
- भारत सरकार और विभिन्न संस्थाओं द्वारा कई और सम्मान












Click it and Unblock the Notifications