जंगल सफारी में प्रधानमंत्री की नकल उतारते हुए तोड़े नियम कानून, जानिये कौन हैं श्याम रंगीला?
Shyam Rangeela: श्याम रंगीला को हाल ही में नीलगाय को चारा खिलाने को लेकर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत कथित रूप से प्रावधानों का उल्लंघन करने को लेकर नोटिस दिया गया है।

Who is Shyam rangeela: श्याम रंगीला उस वक्त मुश्किल में पड़ गए, जब जयपुर वन विभाग की ओर से उन्हें नोटिस आ गया। जयपुर के झालाना में जंगल सफारी के दौरान वो एक नीलगाय को चारा खिला रहे थे।
जंगल सफारी पड़ गई भारी
श्याम को नीलगाय को चारा खिलाने को लेकर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत कथित रूप से प्रावधानों का उल्लंघन करने को लेकर नोटिस दिया गया है। नोटिस आने के बाद श्याम रंगीला सुर्खियों में बने हुए हैं।
पीएम की नकल उतारते वीडियो वायरल
बताते चलें कि श्याम रंगीला एक मशहूर मिमिक्री आर्टिस्ट और कॉमेडियन हैं। सबसे पहले उन्होंने लोगों का ध्यान तब खींचा, जब प्रधानमंत्री मोदी की नकल करते हुए उनके की वीडियोज वायरल हुए। अब हाल ही में कॉमेडियन ने कर्नाटक के बांदीपुर टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी के दौरान पीएम मोदी की ही तरह पोशाक पहनकर एक वीडियो फिल्माया।
वायरल हुआ वीडियो
वायरल वीडियो में श्याम ने टोपी, सनग्लासेज और आधी बाजू की जैकेट पहनी हुई है। सफारी के उनके वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखते ही देखते खूब वायरल होने लगे। तभी अधिकारियों पर इसकी नजर पड़ी और उन्होंने कॉमेडियन को नोटिस भेज दिया। फिलहाल श्याम पर 11 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इस कड़ी में श्याम रंगीला कार्यालय क्षेत्रीय वन अधिकारी जयपुर में पेश हुए और जुर्माने की राशि भरी।
कौन हैं श्याम रंगीला?
बता दें कि कॉमेडियन होने के अलावा 28 साल के श्याम रंगीला 2022 से आम आदमी पार्टी के सदस्य भी हैं। वे राजस्थान के हनुमानगढ़ के रहने वाले हैं। 12 तक पढ़ाई करने के बाद श्याम ने एनिमेशन का कोर्स किया है। श्याम को द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में भी देखा गया, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी की नकल करके वो छा गए थे। वो पीएम ही नहीं बल्कि राहुल गांधी की भी नकल करते हैं। श्याम की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उनके 130K और यूट्यूबर पर 883k सब्सक्राइबर भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications