कौन हैं सागर अडानी? रिश्वतखोरी-धोखाधड़ी के आरोपों में सामने आया नाम, गौतम अडानी से जानें क्या है रिश्ता

Sagar Adani: गौतम अडानी, अडानी ग्रुप के चेयरमैन है और भारत के बड़े उद्योगपतियों में से एक हैं। हाल ही में उनपर अमेरिका की फेडरल कोर्ट में रिश्वत और धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं। इस मामले में सागर अडानी काम भी सामने आया है। आइए जानते हैं कौन हैं सागर अडानी और गौतम अडानी से उनका क्या रिश्ता है?

कौन हैं सागर अडानी?
सागर अडानी, गौतम अडानी के भतीजे हैं और आई अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड में एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर हैं। सागर ने अमेरिकी की ब्राउन यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र की डिग्री हासिल की है। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2015 में अडानी ग्रुप ज्वाइन किया था। सागर अडानी ग्रुप के एनर्जी बिजनस और फाइनेंस मैनेज करते हैं।

Who is Sagar Adani

सागर अडानी अभी ग्रुप के निर्माण के साथ-साथ अडानी ग्रीन एनर्जी के सभी रणनीतिक और वित्तीय मामलों को देख रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गौतम अडानी पर अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के लिए सौर ऊर्जा परियोजना का ठेका हासिल करने के लिए 265 मिलियन डॉलर की रिश्वत देने का आरोप है। इस कंपनी में सागर डायरेक्टर के पद पर है।

कंपनी के कई और सीनियर अधिकारियों के नाम
अमेरिकी अभियोजकों का दावा है कि कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने भारतीय अधिकारियों को यह भुगतान करने पर सहमति जताई थी। अमेरिका में सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) ने रिश्वतखोरी के आरोपों में गौतम और सागर अडानी पर आरोप लगाए हैं। इस मामले की सुनवाई न्यूयॉर्क फेडरल कोर्ट में हुई है।

बता दें, जांच में कंपनी से जुड़े अन्य लोग भी शामिल हैं। इनमें विनीत जैन, रंजीत गुप्ता, सिरिल कैबनिस, सौरभ अग्रवाल, दीपक मल्होत्रा ​​और रूपेश अग्रवाल शामिल हैं। इन लोगों ने कथित तौर पर अडानी ग्रीन एनर्जी कंपनी के लिए ठेके हासिल करने के लिए अधिकारियों को रिश्वत देने की साजिश रची थी।

शेयरों में बड़ी गिरावटी देखने को मिली
अमेरिका से मिले इन खुलासों के बाद शेयर बाजार में अडानी समूह की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आई। अडानी एंटरप्राइजेज और अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस जैसे शेयरों में 20 फीसदी की गिरावट आई। वहीं, अडानी टोटल गैस, अडानी पावर और अन्य के शेयरों में 10 से 15 फीसदी की गिरावट आई। शेयरों में आए इस भूचाल के चलते एक झटके में अडानी ग्रुप का 2.6 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

अडानी समूह की प्रतिक्रिया
अमेरिकी न्याय विभाग और एसईसी के इन आरोपों के जवाब में अडानी समूह ने एक बयान जारी किया। उन्होंने गौतम अडानी और अडानी ग्रीन एनर्जी के निदेशकों के खिलाफ सभी आरोपों को निराधार बताते हुए उन्हें सिरे से खारिज कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+